देश

रेप के आरोप में पकड़े गए पति..पत्नियों ने किया थाने में हंगामा

नई दिल्ली,
जैतपुर इलाके में गैंगरेप की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि दो युवक अपने पड़ोस में रहने वाली एक युवती को जबरन अपने कमरे में ले गए। वहां उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, जैतपुर इलाके में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पड़ोस में रहने वाले अर्जुन और अशोक ने उस जबरन अपने कमरे में बंधक बना लिया। उसके बाद उसके साथ दोनों ने गैंगरेप किया। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट भी की और इस वारदात के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।

पीड़िता की तहरीर के आधार के पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि भी हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनके घर की महिलाएं थाने पहुंच गई। उनका कहना था कि पीड़िता उनके पति पर झूठे आरोप लगा रही है। महिलाएं अपनी पति को छोड़ने की मांग करने लगी। इसके बाद पुलिस से झड़प हो गई।

महिलाओं का हंगामा बढ़ता देख एक महिला एसआई उन्हें रोकने की कोशिश करने लगी। दोनों तरफ से झड़प में महिला एसआई को घायल कर दिया। इस दौरान उनके गले का मंगलसूत्र भी टूट गया। पुलिस बल ने हंगामा कर रही महिलाओं को किसी तरह से काबू में किया। उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

अब बने गांव में न्यूज इंफॉर्मर..अपने गांव के समाचार प्रकाशित करवाये और रखे अपने गांव को सदा आगे..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

फिर कांपी दिल्ली, भूकंप की तीव्रता 2.1

17 साल बाद फिर दुनिया में भारत की बेटी का डंका, मानुषी छिल्लर बनीं मिस वर्ल्ड 2017

Jeewan Aadhar Editor Desk

दिल्ली-NCR में आंधी से बिजली गुल, मेट्रो रुकी, IGI एयरपोर्ट पर उड़ानें थमीं