गुरुग्राम देश हरियाणा

7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत


गुरुग्राम

क्षेत्र में सात साल की एक बच्ची से दरिंदगी की गई। पीड़ित बच्ची की हालत गंभीर है। उसे सफदरजंग रेफर किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से रेप के आरोपी ऑटो चालक को 20 घंटे में अरेस्ट कर लिया। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पीड़ित बच्ची का परिवार गुरुग्राम क्षेत्र में रहता है। आरोप है कि रविवार रात उसी क्षेत्र का ही रहने वाला ऑटो चालक कमल सिंह (20) बच्ची और उसके 10 साल के भाई को फुसलाकर साथ ले गया। भाई को रास्ते में छोड़कर आरोपी बच्ची को पालम विहार एरिया में सुनसान जगह पर ले गया। यहां उसने बच्ची से रेप किया। इसके बाद आरोपी देर शाम दोनों बच्चों को उनके घर के पास छोड़ गया। बच्ची जब घर पहुंची तो उसकी हालत खराब देख परिजनों पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बच्ची को सिविल हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। यहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पोक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने एरिया में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। इसमें बच्ची के भाई ने आरोपी को पहचान लिया। इसके बाद पुलिस ने करीब सौ घरों में कॉबिंग ऑपरेशन चलाकर सोमवार शाम आरोपी को दबोच लिया। पुलिस कमिश्नर संदीप खिरवार ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बच्ची की हालत गंभीर है। उसे दिल्ली रेफर किया गया है।

Related posts

अब बच्चे जपेंगे गायत्री मंत्र, बनेगा स्कूली सिलेबस का हिस्सा

Jeewan Aadhar Editor Desk

‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ के एंकर सुहैब इलियासी को उम्रकैद

Jeewan Aadhar Editor Desk

तीन साल से छोटे बच्चों का प्री-स्कूल भेजना एक गैरकानूनी काम है: हाईकोर्ट

Jeewan Aadhar Editor Desk