हिसार

परिवार सोता रहा..चोर सोना—चांदी के आभूषण और नगदी लेकर हो गए फुर्र

आदमपुर (अग्रवाल)
शिव कॉलोनी में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चौकान्ने वाली बात यह रही घर के मालिक का बेटा रात को 1 बजे तक पढ़ रहा था। लेकिन इसके बाद भी चोरी की घटना का घर के सदस्यों को कुछ पता नहीं चला।

ये समान ले गए
घर के मालिक सुरेश कुमार ने बताया कि वे गर्मी के चलते सभी घर सदस्य छत्त पर सोए थे।
चोरों ने घर में घुसकर 10 तोला सोना तथा 400 ग्राम चांदी के आभूषण चुरा लिए। घर में रखी 7 हजार नगदी भी चोर अपने साथ ले गए। सुरेश शर्मा के बेटे तरुण ने बताया कि वह रात को 1 बजे तक पढ़ रहा था। वहीं सुरेश शर्मा पानी भरने के लिए रात को 2 बजे नीचे आए और पानी की मोटर चलाई। इस दौरान लाइट जलाने पर समान बिखरा देखकर चोरी का पता चला। इसके बाद सुरेश ने घर के सदस्यों और पड़ोस के लोगों को जगाया। इधर—उधर चोरों की तलाश भी की गई, लेकिन कोई संदिग्ध आसपास नजर नहीं आया।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

पुलिस पहुंची मौके पर
चोरी की सूचना मिलते ही आदमपुर पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर के सदस्यों के बयान किए। बाद में मौका की जांच करके पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि चोरी की घटना रात को 1 से 2 बजे के बीच हुई है। 1 बजे तक घर के मालिक का बेटा तरुण पढ़ रहा था जबकि 2 बजे सुरेश शर्मा स्वयं जाग गए। ऐसे में चोर घर का भेदी हो सकता है।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

आंगनवाड़ी केन्द्र रहे बंद, धरने व अनशन पर गरजीं महिलाएं

Jeewan Aadhar Editor Desk

किसान-मजदूर होंगे एकजुट, घरों में लगाएंगे अंबेडकर-छोटूराम की प्रतिमाएं : चढूनी

Jeewan Aadhar Editor Desk

मांगों का समाधान तो दूर अधिकारी बातचीत भी नहीं कर रहे : गंगाराम मौण

Jeewan Aadhar Editor Desk