राशिफल

राशिफल 19 मईः शनिवार कैसा गुजरेगा देखें

मेष:
वाणी पर संयम रखें, किसी से वाद-विवाद न करें। स्नेहीजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। नए कार्य के प्रारंभ में असफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के विषय में चिंता हो सकती है।

वृषभ:
आर्थिक आयोजन प्रारंभ में कुछ अड़चनों के साथ पूर्ण होते हुए लगेंगे। मित्रों के मिलन से आपको आनंद होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सावधानीपूर्वक पूंजी निवेश करें।

मिथुन:
स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। परिजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखें। पूंजी निवेश का कार्य संभालकर करें। सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे।

कर्क:
संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक परिस्थिति में सुधार होता हुआ दिखेगा। परिवार का वातावरण आनंदप्रद रहेगा।

सिंह:
स्वास्थ्य नरम रहेगा। परिजनों के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार ना करें, परेशानी हो सकती है। मध्याह्न के बाद आपके मन में बदलाव आएगा। परिजनों के साथ खान-पान का प्रसंग होगा। खर्च पर अंकुश रखें।

कन्या:
आपका आज का दिन आनंदप्रद और लाभप्रद रहेगा। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। मध्याह्न के बाद परिस्थितियों में प्रतिकूलता दिखेगी।

तुला:
कार्यक्षेत्र में उत्साहपूर्वक कार्य करेंगे। पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। सरकारी कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। सामाजिक दृष्टिकोण से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। धन के निवेश के लिए समय अनुकूल है।

वृश्चिक:
आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। संतान के साथ मतभेद होने की आशंका है। गृहस्थ जीवन में आनंद बना रहेगा। सरकारी कार्य पूर्ण होंगे।

धनु:
क्रोध करने से हानि होने की आशंका है। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से आप व्यग्र रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में कर्मचारियों का व्यवहार नकारात्मक हो सकता है। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्यो में संभलकर निर्णय लें।

मकर:
परिजनों के साथ घूमने-फिरने और खान-पान का प्रसंग बनेगा। वाहन सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान मिलेगा। मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। क्रोध पर संयम रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

कुंभ:
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मध्याह्न के बाद आप मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएंगे। दांपत्यजीवन आनंददायक होगा। उपहार और धन की प्राप्ति होगी।

मीन:
कला के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी। मित्रों से हुई मुलाकात आनंददायक रहेगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। मध्याह्न के बाद आर्थिक लाभ की संभावना है। क्रोध पर काबू रखें।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और लाखों के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

19 जनवरी 2020 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

28 दिसम्बर 2020 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

22 November 2023 Ka Rashifal : आज के दिन 4 राशियों के जातक रहे सावधान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk