राशिफल

8 अक्टूबर 2022 : जानें शनिवार का राशिफल

मेष
द्वादश गुरु शुभ हैं। परिवार का सुख अच्छा मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करेंगे। शरीर में बेवजह का आलस उत्पन्न होगा। आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा।शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे। पत्नी से झगड़ा हो सकता है, इसलिए बात सोच समझकर करें। लाल व सफेद रंग शुभ है। आज जातक ऊं दुं दुर्गाय नमः का जाप करें।

वृष
आज धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी। सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे।वाणी पर संयम रखें। शुभ समाचार मिल सकता है।आज कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कामकाज में लाभ होगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता लाएगा।

मिथुन
चन्द्रमा का एकादश गोचर लाभप्रद है लेकिन आज कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें। वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है।आज दिन आपके लिए तनाव भरा होगा। आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आप अपनी योग्यता के अनुसार कामकाज में सफलता अर्जित करेंगे। घर-परिवार में कुछ दिक्कते आ सकती है। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।

कर्क
आज कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा। रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे। आपका परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। प्रेम में क्रोध से बचें। शरीर में भी फुर्तीला पन देखने को मिलेगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। हनुमान जी की उपासना करें। पीपल का पेड़ लगाएं।

सिंह
आज का दिन इस राशि के जातक आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख अच्छा बना रहेगा। बेवजह के मिथ्या आरोप लग सकते है। धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है। कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा।जल्दबाजी में कोई काम ना करें। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें। जीवन साथी संग यात्रा हो सकती है।

कन्या
आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा और खर्च भी बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है। आप जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें।वाणी पर संयम रखें। आपके परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज में बदलाव की सोच सकते है। घर में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते आएंगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं व मसूर का दान करें। तुलसी का पौधा लगाएं।

तुला
आपको अपनी बुद्धिमता एवं योग्यता का पूरा लाभ हासिल होगा। शरीर में फूर्ति बनी रहेगी। आप हर काम समझदारी से करेंगे। माता-पिता की कोई भी बात आप ना टालें। कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें। दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं। किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है। श्री सूक्त का पाठ करें। आज मेष व मकर के मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है।

वृश्चिक
आपको परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव भी हो सकता है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे,मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, कही यात्रा पर जा सकते है। लाल व नारंगी शुभ है। सूर्य के द्रव्य मसूर की दाल व तिल का दान करें।

धनु
आपको आज के दिन विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे।सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे, गाड़ी संभलकर चलाएं। आप यात्रा करने की योजनाएं बनाएंगे। आपके घर या रिश्तेदार के यहां कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। रूपए-पैसों को लेकर चिंता बनी रहेगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

मकर
आज क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, सेहत अच्छी रहेगी। परिवार से मनमुटाव हो सकता है, परिवार का सहयोग मिलेगा। शरीर में आलस्य की प्रधानता बनी रहेगी। स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते हो सकती है। नीला व सफेद रंग शुभ है।

कुंभ
आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा। आज कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे। आप कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना करें।कामकाज में सफलता प्राप्त होगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी। अष्टम सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गेंहू दान करना श्रेयष्कर है।

मीन
गुरु व चन्द्रमा गजकेसरी नामक राजयोग बनाकर शुभ फल देंगे। सप्तम सूर्य से प्यार में शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। आपके मन में नया उत्साह और कामकाज में जोश देखने को मिलेगा। फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें। वि परिवार का सहयोग मिलेगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

Related posts

16 December 2024 Ka Rashifal : आज 5 राशियों को मिलेगा मान—सम्मान, होगा धनलाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

1 अक्टूबर 2021 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर : बिस्कुट दिलवाने के बहाने 5 वर्षीय बच्ची के साथ की दरिंदगी, नामजद