राशिफल

9 अक्टूबर 2022 : जानें रविवार का राशिफल

मेष
जल्दबाजी से काम खराब हो सकता है। खर्चो में बढ़ोत्तरी से परेशान रहेंगे। परिवार में सम्बंधों की गांठ को खोलने का प्रयास सफल होगा। प्यार के रिश्ते में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। आपको आज कोई एलर्जी या इंफेक्शन आदि की समस्या हो सकती है। लाल व पीला रंग शुभ है।

वृष
तरक्की के मार्ग मिलेंगे। धन का आवागमन हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपके कुछ रुके हुए कानूनी मामले आज आपके लिए परेशानी लेकर आ सकते हैं,इसलिए आपको उन्हें समय रहते पूरा करना होगा। नीला व हरा रंग शुभ है। शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।

मिथुन
आज परिश्रम करने पर सफलता मिलेगी। नौकरी परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय आज ना लें। युवा अपनी लव लाइफ में अति इमोशनल होने से बचें। आध्यात्मिक मार्ग की तरफ बढ़ सकते हैं। आपको आज कोई पैरों में दर्द अथवा कमर में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। नीला व आसमानी रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों तिल व तेल का दान करें।

कर्क
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। रोजगार का अवसर मिल सकता है। किसी बड़े निवेश में भी आंख मूंदकर हाथ आजमाएंगे,जिसमें आप अच्छा खासा लाभ कमाने में भी कामयाब रहेंगे। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

सिंह
आज सरकारी कार्य में ईमानदारी का प्रयोग अवश्य करे। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आज आपको खानपान की आदतों में बदलाव लाना होगा। किसी कार्य के लिए रणनीति बनाकर आगे बढ़े तभी वह बिना विघ्न के पूरा होगा। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। प्यार में संशय से दूर रहें।

कन्या
दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। कला में रुचि रहेगी। तनाव की चीजों को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करे। व्यापार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे।
गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

तुला
व्यापारी का आज सोच—समझकर निर्णय ले। आपका कोई मित्र आपके धन के निवेश की गलत सूचना दे सकता है। हेल्थ को लेकर तनाव संभव है। लव लाइफ में अति भावुकता पर नियंत्रण रखें। हनुमान बाहुक का पाठ करें। मिलेगा। नीला व हरा रंग शुभ है।

वृश्चिक
लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी कार्य लंबित है,तो उसमें आपको वकील से बातचीत करनी होगी,तभी आपको उसका समाधान मिल पाएगा। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पीला व नारंगी शुभ है। सात अन्न का दान करें।

धनु
आज का दिन आपके लिए सुखों में वृद्धि लेकर आएगा। पैसों को लेकर घमंड करना ठीक नहीं। किसी की पैसे से मदद कर सकते हैं। रिश्तों को सम्भाल कर रखना। जीवन साथी संग यात्रा हो सकती है। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

मकर
सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आपको कुछ जनकल्याण के कार्यों पर भी ध्यान देना होगा जिससे आपकी छवि और निखर कर आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। पॉलिटक्स में प्रोग्रेस है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। व्यवसाय में सफल रहेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

कुंभ
आपके लिए धन के मामले में उत्तम रहने वाला है। आज आपके साहस व पराक्रम से आपके शत्रु भी आपस में लड़ कर नष्ट हो जाएंगे। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें व अन्न का दान करना श्रेयष्कर है।

मीन
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। अविवाहित जातकों की विवाह की बात चल सकती है। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने में लगे रहेंगे। निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें। किसी मंदिर परिसर में पीपल का पेड़ लगाएं।

Related posts

26 फरवरी 2023 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

6 अगस्त 2020: जानें गुरुवार का राशिफल

25 मई 2022 : जानें बुधवार का राशिफल