मेष
घरेलु जीवन में कठिनाई आ सकती है। बिना मतलब की चीजों पर खर्च हो सकता है। दोस्तों का साथ तनाव को कुछ कम कर सकता है। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। किसी को दस्तावेज सौंपने से पहले उन्हें अच्छे से जांच ले। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है।
वृष
आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। हर जगह मदद मिलेगी। काम पूरे होंगे। पूरे दिन
ऊर्जावान महसूस करेंगे। मां—बाप की सलाह काफी मददगार साबित होगी। आज आप अपने करियर के बारे में सोच-विचार करेंगे। आपकी धन संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मिथुन
आज दोस्तों को साथ काम आरंभ कर सकते हैं। शेयर—सट्टा में लाभ होगा। लेन—देन में जल्दबाजी न करें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। बच्चों को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। अनैतिक कार्यों से दूर रहे। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। परिवार में चल रही अनबन से आपको छुटकारा मिलेगा।
कर्क
जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। मां की तबीयत का ख्याल रखें। आर्थिक दशा पर ध्यान दे। आज जीवनसाथी को माफ़ करना न भूलें। आज बिजनेस में लाभ होगा। आप किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति की कोशिश में लगे रहेंगे। आज पूरे दिन धैर्य बनाकर रखें। पत्नी को उपहार में ज्वैलरी देना काफी सुखद रहेगा।
सिंह
आज सभी कामों में सफलता मिलेगी। मन आध्यात्म में लगेगा। परिवार में कुछ अच्छा देखने व सुनने को मिलेगा। दोस्तों के साथ घुमने का प्लान बना सकते हो। कार्यक्षेत्र में आपको बढ़ोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक मेल- जोल के मौके मिल सकते हैं। विष्णु जी को पीले फूल अर्पित करें, घर में खुशियां बरकरार रहेंगी।
कन्या
आज आप अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति सजग रहें। धैर्य बनाए रखें ज्यादा खुश और अधिक परेशान हाेने से बचे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। पुराना रोग उभर सकता है। आपकी किसी नए वाहन की प्राप्ति की इच्छा भी पूरी होगी और परिवार के लोगों का उसमें आपको पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।
तुला
आज के दिन व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा। आपकी स्वच्छन्द जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। माता जी को कोई स्वास्थ्य समस्या हाथ,पैरों में दर्द अथवा कमर दर्द आदि की समस्या हो सकती है।
वृश्चिक
आज आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आप उनसे अपनी कोई निजी बातें शेयर कर सकते हैं। इससे आपके मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। बड़ों से आपको कोई खास सलाह मिल सकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आपके लिए समस्या तो लेकर आएगा। संतान आपसे किसी ने वाहन की फरमाइश कर सकती है।
धनु
राजनीतिक मामलों में सफलता मिल सकती है। किसी बुज़ुर्ग रिश्तेदार की निजी समस्याओं में मदद करके आप उनका आशीर्वाद पा सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई गलत काम न करें। सोच-समझकर खरीददारी करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में समस्याएं रहेंगी। यात्रा यथासंभव टालें। पहले किसी कार्य में निवेश किये गये पैसों से आज आपको लाभ मिल सकता है।
मकर
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। रोमांटिक मुलाकात बहुत रोमांचक रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको हर कोई गंभीरता से सुनेगा। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको आपकी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा।
कुंभ
आज ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपके काम समय पर पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचार किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। आपकी मदद दूसरों के लिये फायदेमंद रहेगी। अपने कठिन विषयों को समझने के लिये किसी की मदद ले सकते हैं। घर के काम में जीवनसाथी की मदद मिलेगी।
मीन
आज कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। उद्यमियों के लिए नए क्षितिज खुल सकते हैं, जो उनके विकास के लिए आर्थिक तौर लाभकारी होगा। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। मन में बेचैनी बढ़ सकती है। व्यवहार कुशलता एवं प्रभावशाली वाणी के कारण प्रशंसा मिलेगी।