राशिफल

3 मई 2021 : जानें सोमवार का राशिफल

मेष
आपको आज स्वाथ्य से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। विशेषज्ञ चिकित्सकों से सलाह लेना उचित होगा। व्यवसायी आज यात्रा कर सकते है। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। विरोधी पक्ष से सावधान रहना जरूरी होगा। किसी से विवाद हो सकता है। बातचीत करते समय सावधान रहें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।

वृष
आज आपकी सामाजिक स्थिति सुधरेगी। आप कर्ज न दें। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। युवाओं की कैरियर से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। घर में किसी बुजुर्ग की सेहत खराब हो सकती है। आज व्यवसाय ठीक चलेगा। धन लाभ होने की संभावना है। युवाओं को सफलता मिलेगी। खानपान का ध्यान रखें।

मिथुन
आज पैतृक संपत्ति के मामलों में कामयाबी मिलेगी। इसके साथ ही आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास सफल होंगे। सामाजिक तौर पर समय आपका पहले से अच्छा है। रुकी हुई रकम वापस मिलेगी। आपको आज ज्यादा मेहनत करनी होगी। छात्रों को सफलता मिलेगी। अविवाहितों का रिश्ता तय हो सकता है। कामकाजी लोगों का तबादला होने की उम्मीद है।

कर्क
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। बेवजह खर्च न करें। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कारोबार ठीक चलेगा। पास की जगह यात्रा कर सकते हैं। समय आपके साथ हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। जोखिम लेने से बचें। सेहत ठीक रहेगी। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।

सिंह
आज आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आप आज बेहद आत्मविश्वास के साथ अपने सभी काम पूरे करेंगे। लोग आपकी सराहना करेंगे। कई दिनों से आ रही कुछ दिक्कतें कम होंगी। अच्छी जानकारी मिलेगी। धन लाभ होगा। अपने कीमती सामान की सुरक्षा करें। मित्रों से मुलाकात होगी। कुसंगति से दूर रहें।

कन्या
आज आपको अच्छा खासा लाभ होगा। खुशी मिलेगी। किसी की मदद से आपके काम पूरे होंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लंबे समय बाद किसी रिश्तेदार से मुलाकात सकती है। आज किसी से विवाद होने की आशंका है। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरी परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं।

तुला
आज आपके ज्यादा परिश्रम करना होगा। अज्ञात भय से आप ग्रसित रहेंगे। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। संतान को सफलता हासिल होगी। नई जानकारी मिलेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। जोखिम लेने की जरूरत नहीं। महिला वर्ग को विशेष लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी। क्रोध से बचें। विवाद की स्थिति से दूर रहें।

वृश्चिक
आज का दिन पाजिटिविटी से भरपूर रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष ज्यादा मजबूत नहीं है। बेवजह खर्च हो सकते हैं। किसी काम को लेकर आपको बेहद परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घर-परिवार का माहौल ठीक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नया काम शुरू कर सकते हैं।

धनु
संपत्ति संबंधी विवाद के सुलझने की उम्मीद है। परिवार के लोग आपसे बेहद खुश रहेंगे। यात्रा के दौरान किसी से मतभेद हो सकता है। धन लाभ होगा। निवेश के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कारोबार ठीक चलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से थकान महसूस होगी। कार्यस्थल पर आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर
आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आप आज किसी अनजान पर भरोसा न करें। मित्रों का सहयोग किसी काम को लेकर मिल सकता है। किसी बात को लेकर तनाव में आ सकते हैं। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। छात्रों को कामयाबी मिल सकती है। वाणी संयम रखना जरूरी होगा। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा।

कुंभ
आज आपके लिए सफलता का दिन है। आप अपने हर कार्य में सफल रहेंगे। किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है।विद्यार्थियों को खुशखबरी मिल सकती है। सालों से रूकी उधार की रकम वापस मिलेगी। परिवार के साथ घूमने जा सकते है। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। जोखिम लेने से बचना होगा।

मीन
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। जोखिम न लें। बेवजह खर्च से बचना होगा। आध्यात्मिकता बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। सत्संग में मन लगेगा। आपकी दिक्कते दूर होंगी। आपका काम शानदार रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।

Related posts

10 February 2024 Ka Rashifal : आज 5 राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

11 मई 2022 : जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

25 फरवरी 2023 : जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk