राशिफल

17 अक्टूबर 2022 : जानें सोमवार का राशिफल

मेष
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। वाणी या व्यवहार से गलतफहमी पैदा होगी। बीमारी या दुर्घटना का योग है, सावधानी रखें। मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचेगी। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। परिवार में चल रही कलह लंबे समय तक पैर पसार सकती है। आज सत्यनारायण भगवान की पूजा करें।

वृष
आज आर्थिक स्थिती अच्छी रहेगी। आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय नहीं लेना। ऑफिस में अपना व्यवहार उच्च स्तर का बनाकर रखें। जहां तक हो सके बहसबाजी में मत पड़े। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। परिवार में लोग आज आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। आपको योग करना अच्छा रहेगा। आज मां लक्ष्मी की पूजा करें।

मिथुन
आज बोलने से पहले सोच अवश्य ले। आमदनी के नए साधन मिलेंगे। नौकरी में पदोन्नति की संभावनाएं रहेंगी। आज मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचने के चांस है। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। आज नकारात्मक सोच को अपने ऊपर हावी होने से रोकना होगा। खान पान पर ध्यान दें। आज मंदिर में दान अवश्य करें।

कर्क
आज भावुकता से बचकर रहना होगा। जिद्दीपन भी आज भारी पड़ सकता है। व्यवसाय के क्षेत्र में लाभदायक और सफल दिन है। ऑफिस में अधिकारी जातक के काम की कदर करेंगे। आर्थिक लाभ का दिन है लेकिन साथ ही मानसिक परेशानी भी रहेगी। इस राशि की महिलाएं आज दिल खोलकर शौपिंग करेगी। आज पीपल के वृक्ष में दीप दान करें।

सिंह
कार्यों में सफलता पाने के लिए आज उत्तम दिन है। बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं। आज नौकरी में काम बढ़ेगा। घर से निकतलते ही कानून का विशेष ध्यान रखें। प्रेम संबंध में दिन अनुकूल है। संतान के साथ बहस मत करें। सेहत पर खर्च संभव है। राशि की महिलाओं के लिए दिन काफी अच्छा है। आज कौवों को दाना अवश्य दें।

कन्या
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहेगा। बिजनेस में दिल की जगह दिमाग से काम लेना होगा। शेयर- सट्टा में निवेश लाभ होने की सम्भावना काफी बनती हुई नजर आ रही है। नौकरी में लाभ रहेगा। प्रेम संबंध में धनिष्ठता का अनुभव करेंगे। आज रक्तचाप के मरीज को समय पर दवा लेनी होगी। गाय को रोटी देना काफी हितकर रहेगा।

तुला
आज का दिन लाभदायक रहेगा। मान—यश की प्राप्ति होगी। बिजनेस काफी अच्छा रहेगा। नौकरी में भी सम्मान बना रहेगा। कोर्ट—कचहरी के काम सोच—समझकर करें। समय का सही प्रयोग करना चाहिए। आज आपका कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। महिला मित्रों से मुलाकात लाभप्रद होगी। तुलसी के नीचे दीप जलायें।

वृश्चिक
महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने का दिन है। बिजनेस में धन लाभ होगा। नौकरी में अधिकारी का सहयोग मिलेगा। करीबी मित्र से मुलाकात लाभदायक रहेगी। आपकी अच्छी सोच आज कार्यक्षेत्र में आपको मान सम्मान दिलाएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। आज मंदिर जायेंगे तो अच्छा रहेगा।

धनु
आज बिजनेस कर रहे लोगों की योजनाओं को गति मिलेगी। आकस्मिक धन लाभ का दिन है। आध्यात्मिक कामों में मन लगने के लिए उत्तम दिन है। सेहत का ध्यान रखना पड़ेगा। विरोधी जातक का बुरा करने का प्रयास करेंगे। पानी व महिला से सावधान रहें। आज विष्णु भगवान की पूजा और एकादशी का व्रत करेंगे तो अच्छा रहेगा।

मकर
आज ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहें। आर्थिक लाभ मिलेगा। शारीरिक मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आज प्यार में धोखा मिल सकता है। परिवार के खर्चे बढ़ेंगे, जो तनाव देगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आज छात्रों के लिए समय अनुकूल है। आज केले के पौधे में पूजा करें और जल चढ़ायें।

कुंभ
आपकी सोच कार्यक्षेत्र में लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगी। नौकरी व व्यवसाय के क्षेत्र में लाभदायक और सफल दिन है। कार्यक्षेत्र में वर्चस्व और बनेगा। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा। ऑफिस में अधिकारी काम की कदर करेंगे। पदोन्नति की संभावनाएँ रहेंगी। पिता से लाभ होगा। श्रीसूक्त का पाठ करें।

मीन
नए काम की शुरूआत करने के लिए उत्तम दिन है। बिजनेस में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय स्त्रोतों में वृद्धि होने से जातक खूब आनंद और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। दोस्त, पत्नी, पुत्र आदि की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। प्रवास व वैवाहिक योग है। प्रेम के लिए अनुकूल दिन है। वैवाहिक सुख मिलेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें।

Related posts

19 फरवरी 2020: जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

9 जुलाई 2021 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

7 जनवरी 2023 : जानें शनिवार का राशिफल