राशिफल

18 अक्टूबर 2022 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
आज के दिन मन दुविधा में रहेगा। परिवार में कलह होने की संभावना बन रही है। नया काम आज आरंभ न करे। धैर्यशीलता में कमी आएगी। माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर भी संयम रखना पडेगा। खर्च अधिक रहेगा। आज केले के पेड़ में हल्दी मिला जल चढ़ायें।

वृष
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। कारोबार से धन की प्राप्ति होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक स्थल पर भी उच्चाधिकारी और कलीग्स का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। आज 7 पान का पत्ता भगवान विष्णु को चढायें।

मिथुन
आज का दिन आर्थिक रुप से शुभ फलदायी है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अनावश्यक तनाव में कमी आ सकती है। वाणी में सौम्यता रहेगी। क्रोध करने से बचना चाहिए। आज गणेश जी को दुर्वा और जनेऊ चढ़ायें।

कर्क
आज कोई मित्र आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सरकारी कामों में सफलता प्राप्त होगी। पेट दर्द से संबंधित परेशानी हो सकती है। आज मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढायें।

सिंह
आज लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार में बदलाव हो सकता है। धन की वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। आज मेहनत के बाद उसका फल मिलने के आसार है। आज पीला वस्त्र धारण करें और विष्णु जी की आराधना करें।

कन्या
आज मन में काफी कुछ एक साथ चलता रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। रहन-सहन में असहज रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। आज सुंदरकांड का पाठ करें लाभ मिलेगा।

तुला
आज खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। कुटुम्ब में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। आज करियर उछाल आएगा, प्रगति का मार्ग प्रशस्त रहेगा। आज सूर्योदय से पहले जल चढायें।

वृश्चिक
बातचीत में सन्तुलित रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कारोबार में आय में वृद्धि होगी। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। वाणी में मधुरता रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। आज पीपल के पेड़ के 5 पत्तों को पूजा घर में रखें।

धनु
क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आज घर में केले का पौधा लगाएँ।

मकर
आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु आत्म संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भवन के सौन्दर्यीकरण के कार्य होंगे। आज पंचमुखी दीपक घर के मंदिर में जलायें।

कुंभ
व्यवसाय के क्षेत्र में आज यश प्राप्त होने की संभावना अधिक हैं। साथ काम करने वालों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण में सुख का अनुभव होगा। शारीरिक और मानसिक रुप से भी जातक स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक लाभ के योग है। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शत्रुओ पर विजय प्राप्त होगी। आज हनुमान जी की उपासना करें।

मीन
शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार से धन लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखें। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। कारोबार में तरक्की होगी। आय में वृद्धि के योग हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें। धन लाभ हो सकता है। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। हनुमान जी के आगे एक दीप जलायें।

Related posts

28 November 2023 Ka Rashifal : आज 3 राशि के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

19 फरवरी 2020: जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

27 August 2025 Ka Rashifal : आज उभयचरी योग का शुभ संयोग में कन्या, तुला सहित 5 राशियों को होगा धनलाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल