राशिफल

20 अक्टूबर 2022 : जानें गुरुवार का राशिफल

मेष
आज भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। भावुकता से भरे रहेंगे। आज का दिन मुश्किल वाला है। नए व्यापार का योग बन रहा है। विद्यार्थियों के लिए यह उत्तम समय चल रहा है। विवाद से बचें, नहीं तो अलगाव की पूरी संभावना है। सूर्य को जल चढ़ाने से लाभ होगा।

वृष
आज आलस से घिरे होंगे। इस वजह से कुछ जरूरी काम टाल सकते हैं। गृह निर्माण के लिये उत्तम समय चल रहा है। पदोन्नति का प्रबल योग बन रहा है। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। लेखन कार्य से धन लाभ होग। परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं है। आज दूध पौधे की जड़ों में डालने से मन अच्छा रहता है।

मिथुन
आज के लिए उत्सव और आनंद वाला होगा। दोस्तों और परिवार वालों के साथ अच्छा समय बितेगा। पिकनिक या कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होने का योग बन रहा है। परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। पत्नी का सुख प्राप्त होगा। आज गाय को हरा चारा खिलाएं।

कर्क
आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। दिमाग और दिल भी काम के बोझ से दबा होगा। सरकारी नौकरी मिलने का प्रबल योग है। आज अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं, बड़ी सफलता का योग बन रहा है। विद्यार्थियों और उनके कैरियर के लिए अच्छा समय चल रहा है। आज गुरुवार का व्रत करें लाभ मिलेगा।

सिंह
आज खुद को साबित करके दिखाएंगे। धन लाभ हो सकता है। कई तरह के विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं। बुद्धि से अपने काम को पूरा करेंगे दोस्तों और परिवार से सहयोग मिलने के योग हैं। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है। सूर्य भगवान को जल अर्पित करें, आपके जीवन में स्थिरता बनी रहेगी।

कन्या
आज समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के कामकाज पूरे हो सकते हैं। पुरानी टेंशन खत्म हो जाएगी। खुद पर ध्यान देंगे तो सक्रियता का स्तर बढ़ सकता है। इनकम और खर्चों के मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। सफलता के लिए धैर्य जरूरी है। दोस्तों से मदद मिलती रहेगी। आज साथी को अच्छा से उपहार दें।

तुला
आज ऑफिस में थोड़ी शांति रहेगी। कामकाज के साथ आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। दिनभर व्यस्तता भी रहेगी। बिजनेस के कुछ मामले आप समझदारी से निपटा सकते हैं। बहुत हद तक आप सफल रहेंगे। अचानक कोई कार्यक्रम भी बना सकता है। परेशानियों से निपटने की योजना बनेगी। आज घर में मोर पँख और कमलगट्टा लेकर घर आएं।

वृश्चिक
आज घूमने-फिरने के लिए भी समय अच्छा रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे उससे आपको कुछ न कुछ फायदा तो होगा ही। कामकाज से आपको पैसा मिलेगा। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं। इन पर तुरंत कोई कदम भी उठा सकते हैं। आज मां लक्ष्मी की पूजा करें और चांदी की कोई चीज घर लाएँ।

धनु
आज बिजनेस में धन लाभ रहेगा। जो भी करेंगे उसमें बेहतर रहेंगे। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परीक्षार्थी उम्मीद के अनुरूप परिणाम पाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। किसी व्यावसायिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। किसी वजह से अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है। आज भगवान विष्णु की पूजा करें।

मकर
आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने परिवार को लेकर चिंतित रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेंगी। घर में सुख समृद्धि के लिए सौंदर्यबोध बढ़ेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं, किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। वहीं अगर किसी काम में अड़चन आ रही है तो धैर्यपूर्वक काम को पूर्ण करने का प्रयास करें। आज शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें।

कुंभ
आज गुस्से पर काबू रखें, अन्यथा परिवार वालों के साथ विवाद हो सकता है। पद प्रतिष्ठा बढ़त पर रहेगी। सम्मानित हो सकते हैं। कड़वी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। मेहनत और लगन से लक्ष्य पूर्ति में सफल होंगे। दोस्तों और बड़ों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करें, आत्मिक शांति मिलेगी।

मीन
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। खर्च और निवेश बढ़ेगा। लोगों से सराहना मिलेगी। यात्रा में सतर्कता रखें। अनजान लोगों से करीबी बढ़ाने में सावधान रहें। दोस्तों का साथ मिलेगा और उनके साथ समय बिताएंगे। बिना वजह किसी से विवाद करने से बचें, बेवजह झगड़ा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आज केले की पूजा करें।

Related posts

26 मई 2022: जानें गुरुवार का राशिफल

8 August 2023 Ka Rashifal : मंगलवार को इन राशियों पर रहेंगे महाबीर मेहरबान, जानें 12 राशियों का हाल

27 जनवरी 2023 : जानें शुक्रवार का राशिफल