राशिफल

15 नवम्बर 2022 : जानें मंगलवार ​का राशिफल

मेष
कारोबार व नौकरी में बदलाव संभव है। परिश्रम अधिक रहेगा। संचित धन में कमी आ सकती है। मन में अज्ञात भय रहेगा। आपको कुछ लोगों से आशा के विपरीत परिणाम होगे। यात्रा पर जा सकते हैं। आज जातक प्रेम संबंध टूटेंगे।

वृष
आज का दिन काफी लाभदायक रहेगा। मन में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। धन की प्राप्ति होगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता बढ़ाने का प्रयास करें। वाणी पर नियंत्रण बनाकर रखें।

मिथुन
कारोबार में वृद्धि होगी। धन की प्राप्ति भी होगी। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। किसी वरिष्ठ व्यक्ति व भाई के साथ कुछ बातों में मनमुटाव हो सकती है। संभलकर रहें।

कर्क
आज का दिन लाभदायक रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। नौकरी करने वाले जातक पदोन्नति के लिए प्रयास करेंगे। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

सिंह
नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा।

कन्या
मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी व बिजनेस में लाभ होगा। अपनी भावनाओं का वश में रखें। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

तुला
आज व्यवसाय में शुभ समाचार मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। परिवर्तन लाभप्रद रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

वृश्चिक
कारोबार कुछ धीमा चलेगा लेकिन लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। पानी से तकलीफ हो सकती है, सावधान रहे। पिता के स्वास्थ्य का धन रखें।

धनु
मन परेशान रहेगा। कारोबार में नुकसान हो सकता है। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। नौकरीपेशा को उच्चाधिकारियों से सुनने को मिल सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य बनेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर
रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कारोबार के सन्तोषजनक परिणाम मिलेंगे। नौकरी में अफसरों से व्यवहार ठीक रखें। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी।

कुंभ
परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आत्मसंयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन
दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी।

Related posts

29 नवंबर 2018 : जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

12 अगस्त 2019 : जानें सोमवार का रा​शिफल

13 May 2023 Ka Rashifal : तुला और वृश्चिक राशि के जातक फिजूलखर्ची से बचें, जानें अन्य राशियों का हाल