राशिफल

6 दिसम्बर 2022 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
संतान के स्वास्थ का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार होगा। लाभ में वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के विवादों से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परिवार की समस्याएं बढ़ेंगी। संचित धन में कमी आएगी। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें।

वृष
आज क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कठिनाइयां भी आएंगी। वाणी में मधुरता रहेगी। मन परेशान हो सकता है। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। परिश्रम का यथेष्ट फल संदिग्ध है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के नए स्रोत विकसित होंगे। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मन मुटाव हो सकता है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ सुधार हो सकता है। आय की स्थिति में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

कर्क
धैर्यशीलता बनाये रखने के लिए प्रयास करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार पर ध्यान दें। मन परेशान हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। मन अशान्त रहेगा। तनाव में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लंबे समय से चले आ रहे विवादों से छुटकारा मिलेगा।

सिंह
नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, परन्तु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार में आय में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार म‍िल सकता है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार की समस्याओं में कमी आएगी। पिता का सहयोग मिलेगा।

कन्या
आज वाहन सावधानी से चलाएं, और हर स्थिति में विनम्र बने रहें। नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी स्थिति अनुकूल रहेगी। आपको धन लाभ हो सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ यात्रा आनंददायक हो सकती है। प्रेम संबंधों में पार्टनर के बीच नया उत्साह रहेगा।

तुला
नए समझौते फ़ायदेमंद नज़र आ सकते हैं, लेकिन उनसे अपेक्षित फ़ायदा नहीं होगा। निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय न लें। दोस्तों के साथ शाम बिताना या ख़रीदारी करना मज़ेदार और रोमांचक रहेगा। फूल देकर अपने प्यार का इजहार करें।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शानदार रहेगा। आज की यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। दफ्तर में आपके काम से सभी खुश हो सकते हैं। किसी बड़े मामले में शांति से विचार करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

धनु
दिन की शुरुआत में आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। अपने प्रिय से गोपनीय बातें शेयर करने का सही समय है। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। आज आप सही मौका देखकर अपने प्यार का इज़हार कर सकते हैं। भाग्य वृद्धि के संकेत हैं।

मकर
जीवन का भरपूर आनंद लेने के लिए अपनी महत्वाकांक्षाओं को नियंत्रण में रखें। योग का सहारा लें, जो आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखकर दिल और दिमाग को बेहतर बनाता है। अटकलें हानिकारक साबित हो सकती हैं, इसलिए किसी भी तरह का निवेश करते समय सावधानी बरतें। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है।

कुम्भ
आज का दिन आपका फेवरिट रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। आपको बड़ा फायदा हो सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से आपको धन लाभ होगा। इस राशि के शादीशुदा लोग आज कहीं घूमने जा सकते हैं। संतान का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

मीन
लंबे समय से चली आ रही उलझन आज खत्म होगी और मायूसी भी खत्म होगी. लोग आपसे सलाह ले सकते हैं। जीवनसाथी का मूड ठीक रहेगा, आपको प्यार भी मिलेगा। आपको व्यवसाय और रोमांस में नई रुचि मिलेगी।

Related posts

राशिफल 01 जून: जानें, महीने का पहला दिन कैसा गुजरेगा

25 मार्च 2019 : जानें सोमवार का (कृष्ण पक्ष की चतुर्थी) राशिफल

14 जून 2022 : जानें मंगलवार का राशिफल