राशिफल

29 जून 2019 : जानें शनिवार का राशिफल

मेष
आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आपको किसी से उपहार मिल सकता है। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे।

वृष
आज आपके घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। आपको रोजगार के नये और बेहतरीन अवसर मिलेंगे। व्यापार को बढ़ाने के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे हो सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज आपको कोई खास खुशखबरी मिल सकती है। आप घर के सदस्यों की इच्छाओं को समझने की कोशिश में रहेंगे।

मिथुन
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आप पर काम का बोझ थोड़ा ज्यादा हो सकता है। परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले एक बार सबकी बात जरूर सुन लें। कुछ चीज़ों में आपको लोगों से उलझने से बचना चाहिए। संतान से आपको सहयोग मिलता रहेगा। उनके साथ आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।

कर्क
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप काफी राहत महसूस करेंगे। आपको काम के तनाव से मुक्ति मिलेगी। दूसरे लोगों की मदद भी आपको मिलती रहेगी। आपकी यात्रा लाभदायक रहेगी। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बिता सकते हैं। प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी। आज आप कोई नई बात सीख सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे।

सिंह
आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। किसी काम में आज आपको जीत हासिल होगी। आपके मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में तरक्की होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। आपको किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। रोजमर्रा के कामों से फायदा होगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। आपके बातों से लोग प्रभावित होंगे।

कन्या
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से आपको बचना चाहिए। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी। आपको तरक्की के कुछ नए मौके सकते हैं। दूसरों के साथ मिल कर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग है।

तुला
आज प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिल सकती है। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके आसपास चहल-पहल बनी रहेगी। आज आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। परिवार के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बन सकता है। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको किसी नए व्यवसाय से जुड़ने के अवसर भी मिलेंगे।

वृश्चिक
आज आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। आज स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सजग रहने की जरूरत है। जंक फूड खाने से आपको बचना चाहिए। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे। रिश्तों में विश्वास बना रहेगा। जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। वो आपकी आर्थिक रूप से मदद करने के लिये भी तैयार रहेंगे।

धनु
आज उम्मीद के अनुसार परिवार वालों से काम में मदद नहीं मिल पायेगी, जिससे आपके कुछ काम देरी से पूरे हो पायेंगे। लेकिन ऑफिस में स्थिति ठीक रहेगी। आपको टीम से पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन ठीक रहेगा। उचित दिशा में मेहनत से छात्रों को अपने करियर में सफलता मिल सकती है। शाम के समय आपको अचानक किसी दोस्त के घर जाना पड़ सकता है।

मकर
आज सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत रहेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है, उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी। कुछ घरेलू कामों में आज आपको फायदा होगा। किसी भी काम में आपका पूरा मन लगेगा। कारोबार में रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। कुछ लोग आज आपसे ज्यादा अपेक्षाएं रख सकते हैं। आप उनकी अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आपके काम समय से पूरे हो जायेंगे। आज आप कुछ नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं, जिससे आपको फायदा होगा।

कुंभ
आज परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ टाइम स्पेंड करने से सबके बीच अंडरस्टैंडिंग बनेगी। इस राशि के कला और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपको कुछ सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है। कुछ जरूरी काम आपकी योजनाओं के अनुसार ही पूरा होते नजर आयेंगे। आज अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे।

मीन
आज ऑफिस के काम को पूरा करने में आप पूरी तरह से सक्षम होंगे। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपको किसी सीनियर्स वकील के साथ इंटरर्नशिप करने का मौका मिल सकता है। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। कामकाजी महिलाओं का दिन भी अच्छा रहेगा। आपको लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे।

Related posts

11 अगस्त 2022: जानें गुरुवार का राशिफल

राशिफल: 21 मार्च 2018, बुधवार

10 अक्टूबर 2020 : जानें शनिवार का राशिफल