राशिफल

9 दिसम्बर 2022 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
आज प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। तनाव रह सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नए काम मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेंगे।संतान को बड़ी सफलता मिलने से खुशी होगी। विद्यार्थियों के लिए बेहतर समय है। बिजनेस में तरक्की और उन्नति होगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा है। जातक के बीच प्यार बढ़ेगा, लेकिन साथी से अहम के भाव की वजह से विवाद होगा। वैवाहिक जीवन में परिवार की वजह से पति-पत्नी में तनाव संभव है।

वृष
आज किसी भी तरह की झंझट में न पड़ें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। मित्रों व रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे। धनार्जन होगा।कोर्ट-कचहरी के कामों से जीत मिलेगी। कुछ समय के लिए मानसिक उलझन बढ़ेगी। परिवार में भी विवाद की स्थिति बन सकती है। वहीं पारिवारिक जीवन सामान्य से बेहतर है।

मिथुन
आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय बनी रहेगी।संतान से सुख मिलेगा, वहीं विद्यार्थी के लिए भी यह अच्छा समय है। नौकरी और बिजनेस में परिश्रम रंग लाएगा और सरकारी कामों में लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन बेहतरीन है। विवाहित जातकों के लिए भी यह का दिन सामान्य है।

कर्क
आज किसी अनहोनी की आशंका रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा लंबी हो सकती है। लाभ होगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य की अनुकूलता बनी रहेगी।ऑफिस में व्यस्तता के कारण पारिवारिक सुख से वंचित रहेंगे और खर्च भी अधिक होगा। किसी भी विवाद को ज्यादा तूल न दें, अन्यथा परेशानी होगी। भाई-बहनों को कुछ समस्या हो सकती है। संतान के लिए मिला-जुला समय है।

सिंह
आज थकान व कमजोरी रह सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल बनेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान पक्ष की चिंता रहेगी।वैवाहिक जीवन में रिश्ते में प्रेम तो रहेगा परंतु साथ-साथ छोटी-मोटी तकरार होगी। मन में व्याकुलता बढ़ेगी, सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। रेंटल प्रॉपर्टी से लाभ होने की संभावना है।

कन्या
आज जातक विवाद से बचें। शत्रु पस्त होंगे। थोड़े प्रयास से रुके कार्य बनेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।नया घर व वाहन लेने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में अपनी बातों को मनवाने में कामयाब रहेंगे। ऑफिस के लिए बेहतर समय है और इस दौरान सम्मानित किया जा सकता है। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। वहीं विद्यार्थियों के लिए भी यह समय बेहतरीन है।

तुला
आज शारीरिक कष्ट से कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने की आशंका है, धैर्य रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। दौड़धूप अधिक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें।परिजनों के साथ तीर्थयात्रा अथवा पिकनिक पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए यह दिन अलगाव वाला है। धैर्य से काम लें। जातक के लिए यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। जातक सेहत से थोड़ा परेशान रहेंगे। इस दौरान वाहन सावधानी से चलाएं।

वृश्चिक
आज स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। अज्ञात भय रहेगा। कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। धनार्जन होगा। संतान को कुछ शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए अच्छा परिणाम मिलेगा परंतु एकाग्रता की कमी हो सकती है। ऑफिस में सबकुछ सामान्य रहेगा। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों से ना उलझें।

धनु
आज का राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक शत्रुओं का पराभव होगा। संपत्ति की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में चैन रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से परेशानी हो सकती है। नए मित्र बनेंगे। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। आमदनी बढ़ेगी और साहस व पराक्रम में भी वृद्धि होगी। पड़ोसी,दोस्तों व रिश्तेदारों से मुलाकात और उनके घर आना-जाना होगा। खुद की मेहनत से लाभ मिलेगा, साथ ही सरकारी पक्ष से मुनाफा होगा।

मकर
आज शारीरिक कष्ट की आशंका है। विवाद से बचें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्‍थिति अनुकूल होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुभय रहेगा। धनहानि हो सकती है। भावना पर नियंत्रण रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश शुभ रहेगा।बिजनेस में नेमफेम मिलेगा। विदेशों में बिजनेस को बढ़ाएंगे। काम बिजी होने से सेहत पर असर पड़ेगा ध्यान रखें। कुछ जातक सफलता का जश्न मनाएंगे।

कुंभ
आज किसी दुष्ट व्यक्ति से हानि की आशंका है, सावधान रहें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि की आशंका है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। धैर्य रखें। विद्यार्थियों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और भाई बहनों से लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए यह दिन बहुत अच्छा नहीं है। विवाहित जातकों के लिए अच्छा समय है।

मीन
आज अच्छे लोगों का साथ लाभदायक रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में रुके काम मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी बिलकुल न करें।विवेक से काम लेने वाला होगा। जातक को इस बात पर अमल करने की आवश्यकता है। इस अवधि में धन संचय के योग बनेंगे। वहीं कार्य क्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती है अतः धैर्य से काम लें। संतान पक्ष के लिए मिला-जुला समय है।

Related posts

21 दिसंबर 2018 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

26 जनवरी 2022 : जानें बुधवार का राशिफल

5 दिसम्बर 2020 : जानें शनिवार का राशिफल