भिवानी हरियाणा

13 साल तक पुलिस के लिए सिरदर्द बनी रही लाडो देवी गिरफ्तार

भिवानी,
करीब 13 साल बाद भिवानी पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली और उसने पूर्व मख्यमंत्री स्वर्गीय बंसीलाल के सबसे नजदीकी सतपाल पहाड़ी मर्डर मामले में वांछित लाडो देवी को आज महम के पास गोयत खाना से गिरफ्तारकर लिया। पुलिस ने लाडो देवी पर 5 हजार रुपए का ईनाम रखा हुआ था। आज पुलिस को मुखबरी मिली थी कि लाडो देवी गांव में ही मौजूद है तभी थाना शहर पुलिस की टीम पहुंची ओर उसे गिरफ्तार कर लिया।

मामला वर्ष 2005 का है जब 8 मार्च को सतपाल पहाड़ी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को पकड़ा था तथा जितेन्द्र पहल की एंकाऊटर में मौत हो गई थी। लाडो देवी फरार चल रही थी तथा एक अन्य आरोपी संदीप जो कि सोनीपत का निवासी है फरार है। लाडो देवी पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई थी। इस पर धारा 120 बी के तहत मामला दर्ज था।

थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि लाड़ो देवी सतपाल पहाड़ी मर्डर मामले में फरार चल रही थी। उसे गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी इस मामले में आरोपी संदीप फरार चल रहा है जिसे पकडऩे के प्रयास तेज हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में आठ पहले पकड़े जा चुके हैं।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

महज 95 हजार रुपए के लिए चालक और परिचालक को जानवरों की तरह काटा

लॉकडाउन बढ़ेगा..या फिर हटेगा..हरियाणा सरकार कब लेगी फैसला—जानें विस्तृत रिपोर्ट

मंगलवार को 2 घंटे देरी से खुलेंगे हरियाणा के स्कूल, दुर्गा अष्टमी के कारण समय में किया बदलाव