उत्तर प्रदेश

ASP राजेश साहनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

लखनऊ,
यूपी एटीएस के ASP राजेश साहनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने एटीएस कार्यालय में ही खुद को गोली मार ली है। उनकी मौत की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सूबे के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इस मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, ASP राजेश साहनी राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित एटीएस मुख्यालय में थे। उन्होंने अपने ड्राइवर से अपनी सरकारी पिस्टल मंगाई। इसके कुछ देर बाद उन्होंने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हो पाया है। खुदकुशी के कारणों को पता नहीं चला है।

बताया जा रहा है कि राजेश साहनी साल 1992 में पुलिस सेवा में आए थे। वह साल 2013 में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रमोट हुए थे। उनको एटीएस के तेज तर्रार अफसरों में गिना जाता था। अपराधियों में उनका जबरदस्त खौफ था। उन्होंने कई बड़े ऑपरेशन को सफलता से अंजाम दिया था। कई अपराधियों को गिरफ्तार किया था।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

निर्लज्ज मीडिया : अंतिम संस्कार के दौरान विकास दुबे की पत्नी पर की सवालों की बौछार, जवाब मिला—’पहले मरवा दिया उसके बाद झूठ बोलते हो’

देह व्यापार में पकड़ी गई युवती बोली,’2 दिन बाद शादी है..प्लीज मुझे छोड़ दो’

Jeewan Aadhar Editor Desk

लालू यादव का यूपी में एनकाउंटर, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित