राशिफल

राशिफल 05 जून 2018 : इस राशि के भाग्य में होगी वृद्धि

मेष:
मित्रों के साथ आमोद-प्रमोद करने का दिन है। मित्रों से भेंट उपहार मिलेंगे तथा उनके पीछे खर्च भी हो सकता है। नई मित्रता के कारण भविष्य में लाभ हो सकता है। प्राकृतिक स्थल पर प्रवास का आयोजन हो सकता है।

वृषभ:
आज का दिन नौकरी करनेवालों के लिए शुभ है। नए कार्य का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर रहेगी। प्रमोशन भी हो सकता है। गृहस्थजीवन में मधुरता आएगी। आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। सरकारी लाभ मिलेगा।

मिथुन:
किसी भी नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। शरीर में थकान और आलस्य रहने से कार्य करने में उत्साह नहीं होगा। पेट संबंधि रोग से परेशानी हो सकते हैं। खर्च भी अधिक हो सकता है।

कर्क:
आज सावधानीपूर्वक व्यवहार करना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद न करें। वाणी तथा क्रोध पर संयम रखें। अधिक खर्च होने की आशंका है। ईश्वर का स्मरण तथा आध्यात्मिकता लाभदायी रहेगी।

सिंह:
वैवाहिक जीवन में आपस में तकरार होने से पति-पत्नी के बीच तनाव हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने साझेदारों तथा व्यापारियों के साथ धीरज से काम लें। संभव हो तो निरर्थक चर्चा या विवाद में ना पड़ें।

कन्या:
आज के दिन आप स्फूर्ति तथा स्वस्थ अनुभव करेंगे। घर तथा नौकरी स्थल पर वातावरण आनंददायी रहेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। कार्य सफल होने से आपको यश मिलेगा। खर्च अधिक हो सकता है।

तुला:
आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। संतान की चिंता आपको परेशान कर सकती है। वाद-विवाद या बौद्घिक चर्चा से दूर रहें। नए कार्य का प्रारंभ आज करने पर, उसके सफल होने की संभावना कम है। किसी प्रियजन के साथ भेंट होगी। मानभंग ना हो, इसका ध्यान रखें।

वृश्चिक:
सगे-संबंधियो के साथ मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक हानि की आशंका है। किसी भी प्रकार के दस्तावेज को संभालकर रखें। नकारात्मक विचार मन पर हावी हो सकते हैं। स्वास्थ्य के पीछे धन खर्च हो सकता है।

धनु:
नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। भाई-बंधुओ से मेल-जोल में वृद्धि होगी तथा परिजनों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्य में वृद्धि होने की संभावना है। कार्य में सफलता मिलेगी।

मकर:
परिजनों के साथ कलह के प्रसंग न हो, इसका ध्यान रखें। वाणी पर संयम आपको हर परेशानी से बाहर निकालेगी। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश करने का आयोजन आप कर पाएगे। आरोग्य मध्यम रहेगा। आंख में पीड़ा होने की आशंका है।

कुंभ:
आज का दिन शुभ फलदायी है। शारीरिक तथा मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। भौतिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अच्छा अनुभव हो सकता है। परिजनों के साथ प्रवास में भोजन करने का तथा भेंट उपहार मिलने पर आप आनंदित होंगे।

मीन:
लोभ या लालच में न फंसें। आर्थिक विषय में बहुत सावधानी बरतें। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। एकाग्रता भी कम हो सकती है। धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च हो सकता है। परिजनों से मतभेद होने की आशंका है।

अब बने गांव में न्यूज इंफॉर्मर..अपने गांव के समाचार प्रकाशित करवाये और रखे अपने गांव को सदा आगे..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

20 April 2023: सूर्य ग्रहण के दिन मेष, वृष, मीन राशि वाले न करें ये गलती, सभी 12 राशियों का जानें राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

21 जनवरी 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

19 जुलाई 2018 का राशिफल