देश

बोर्ड से हटाया ‘मस्जिद’ शब्द, दावा- ये है महाराणा प्रताप का किला

नई दिल्ली,
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14वीं सदी पुरानी एक मस्जिद के बाहर लगे बोर्ड से ‘मस्जिद’ शब्द हटाने का मामला सामने आया है। यह विवाद खिड़की मस्जिद का है, जहां किसी ने दोबारा बोर्ड से मस्जिद शब्द हटा दिया है, जो प्रशासन के लिए रहस्य बना हुआ है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग मस्जिद के बाहर लगे बोर्ड से यह शब्द हटा देते हैं।

मस्जिद के बाहर नीले रंग का भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) का एक बोर्ड लगा है, जिस पर उस मस्जिद के बारे में लिखा है और कुछ लोग इस बोर्ड से मस्जिद शब्द हटा देते हैं। वहां तैनात एक गार्ड का कहना है, ‘एक-डेढ़ साल पहले, पहली बार ऐसा हुआ था और हमनें एएसआई अधिकारियों को बताया और हमें वापस मस्जिद लिखने को कहा गया। लेकिन अगले दिन ऐसा ही वापस हुआ।’

गार्ड के अनुसार कई स्थानीय लोगों का दावा है कि यह महाराणा प्रताप का बनाया हुआ किला है। वहीं एएसआई के एक अधिकारी का कहना है, ‘यह एक संवेदनशील मामला है और हमें इसके बारे में कुछ जानकारी नहीं है। शायद एएसआई इंचार्ज ने किसी वरिष्ठ अधिकारी को इसके बारे में जानकारी नहीं दी थी। यह एएसआई की ओर से नहीं किया गया है, बल्कि यह शरारती तत्वों ने किया है।

बता दें कि 1915 के भारत के राजपत्र के अनुसार, एएसआई ने “खिड़की मस्जिद” के रूप में अधिसूचित किया गया है। इस मस्जिद का निर्माण मलिक मकबूल ने किया था, जो कि फिरोज शाह तुगलक के शासन में दिल्ली सल्तनत के प्रधानमंत्री थे। हालांकि इस बोर्ड पर इतिहास को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

अब बने गांव में न्यूज इंफॉर्मर..अपने गांव के समाचार प्रकाशित करवाये और रखे अपने गांव को सदा आगे..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

आमजन की जेब पर डाका : घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी

Jeewan Aadhar Editor Desk

हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री की किस्मत का फैसला आज, जायेंगे फिर से जेल या होंगे बरी

1 रुपए के बदले मिल सकते है 350