देश

हरियाणा पुलिस की हिरासत से हुआ था फरार, पुलिस मुठभेड़ में 4 साथियों से सहित मारा गया 1 लाख का ईनामी बदमाश

नई दिल्ली,
साउथ दिल्ली के छतरपुर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान 5 बदमाशों को गोली लगी, जहां 4 बदमाशों की मौत हो गई। 6 पुलिसवाले भी जख्मी हुए हैं। बताया जा रहा है कि मारे गए बदमाशों में गैंगस्टर राजेश भारती भी शामिल है। पुलिस ने उस पर 1 लाख का ईनाम रखा था। भारती हरियाणा पुलिस की हिरासत से फरार हुआ था।

बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे दिल्ली
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि राजेश साथियों के साथ छतरपुर इलाके में बड़ी वारदात के इरादे से आया हुआ है।

बता दें कि राजेश भारती दिल्ली-एनसीआर का कुख्यात बदमाश था। दूसरे राज्यों में भी उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। उस पर 1 लाख का ईनाम भी रखा गया था। पिछले दिनों वह हरियाणा पुलिस की हिरासत से भाग निकला था।

अब बने गांव में न्यूज इंफॉर्मर..अपने गांव के समाचार प्रकाशित करवाये और रखे अपने गांव को सदा आगे..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंधे

Jeewan Aadhar Editor Desk

ऐसे करें नकली मावे की असली पहचान

अब सिर्फ 4 राज्यों में ही बची कांग्रेस की सरकार

Jeewan Aadhar Editor Desk