राशिफल

राशिफल 17 जून 2018 : जानें, कैसा गुजरेगा आज आपका दिन

मेष:
आपका आज का दिन मानसिक व्यग्रता से भरा हो सकता है। आज भावना के प्रवाह में कुछ अधिक ही बह ना जाएं, इसका ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय ध्यान रखें।

वृषभ:
आज आप तन-मन से हलकापन अनुभव करेंगे। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। मन भी संवेदनशीलता से भरा रहेगा। पारिवारिक विषयो में रुचि लेंगे और प्रवास का आयोजन भी करेंगे। रुचिकर भोजन मिलेगा।

मिथुन:
कार्य संपन्न होने में विलंब हो सकता है, फिर भी प्रयास चालू रखें। आपके कार्य निर्धारित रूप से संपन्न होंगे। आर्थिक आयोजन की शुरुआत में कुछ बाधाएं आ सकती है लेकिन बाद में मार्ग खुलते दिखेंगे। नौकरी तथा व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

कर्क:
मित्रों व स्नेहीजनों के साथ आज का दिन उल्लासमय वातावरण में बीतेगा। प्रवास या यात्रा की संभावना आज बन रही है। रुचिपूर्ण भोजन का स्वाद ले सकेंगे। आर्थिक लाभ का दिन है। दिन कुल मिलाकर सुखद रहेगा।

सिंह:
अधिक भावुकता के कारण आपके मन में व्यग्रता हो सकती है। स्त्रीवर्ग से आज संभलकर चलें। विवाद से बचें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानीपूर्वक आगे बढ़ें। व्यवहार में संयम और विवेक बनाए रखें। खर्च की मात्रा अधिक हो सकती है।

कन्या:
आज का दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। विविध क्षेत्रों में आपको लाभ मिलेगा। स्त्री मित्रों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। मित्रों के साथ सुंदर, मनोहर स्थल का आयोजन कर पाएंगे। संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे।

तुला:
आज का दिन आपके लिए शुभ है। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्चाधिकारियों के साथ आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। प्रमोशन की संभावना है। माता से लाभ होगा। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक:
नौकरी या व्यावसायिक स्थल पर संभलकर कार्य करें। उच्चाधिकारियों के नकारात्मक रवैये के कारण आपको कष्ट हो सकता है। संतानों के साथ मतभेद हो सकता है। महत्वपूर्ण निर्णयों को आज संभव हो तो टाल दें। खर्च होने की आशंका है। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है।

धनु:
नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं। वाणी और व्यवहार पर आज संयम रखें। अधिक संवेदनशीलता आपके मन को व्यथित बना सकती है। ईश्वर के ध्यान से मन शांत रहेगा।

मकर:
आज आपका दिन शुभ बीतेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपका व्यापार विकसित होने की बहुत संभावनाएं हैं। दलाली, कमीशन, ब्याज आदि से आय में वृद्धि होगी। आर्थिक स्तर मजबूत बनेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। छोटे प्रवास का योग हैं।

कुंभ:
दिन आपके लिए आनंददायी होगा। कार्य में सफलता तथा यश-कीर्ति प्राप्त होगी। परिजनों के साथ अच्छी तरह से दिन बीतेगा। नौकरी और व्यावसायिक क्षेत्र में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। घर में आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा।

मीन:
गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी सृजनशक्ति में अधिक निखार आएगा। कल्पना शक्ति अच्छी रहेगी और साहित्यिक विषयों में रुचि लेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अनुकूल है। स्वभाव में भावुकता विशेष मात्रा में रहेगी।

अब बने गांव में न्यूज इंफॉर्मर..अपने गांव के समाचार प्रकाशित करवाये और रखे अपने गांव को सदा आगे..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

19 March 2025 Ka Rashifal : आज हर्षण व वज्र योग में 3 राशियों को रहना होगा सावधान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

12 जुलाई 2018 : गुरुवार का राशिफल

3 October 2023 Ka Rashifal : मंगलवार को 4 राशियों पर सितारे ​रहेंगे मेहरबान, जानें 12 राशियों का राशिफल