फतेहाबाद

नागरिक अस्पताल में आया 7 फीट का सांप, मरीजों में द​हशत—अस्पताल प्रशासन खामोश

टोहाना (नवल सिंह)
नागरिक अस्पताल के जच्चा—बच्चा वार्ड में 7 फीट लंबा सांप घुसने से हड़ंकंप मच गया। एक गर्भवती महिला की सांप पर नजर पड़ी तो उसने शोर मचा दिया। बाद में एसएमओ ने इसकी सूचना वन्यजीव रक्षा विभाग के कर्मचारी डा. गोपीराम को दी गई। उनके पहुंचने से पहले ही भीड़ में से किसी ​व्यक्ति ने सांप को मार दिया था।

वहीं मरीजों का कहना है कि समय रहते सांप का पता नही चलता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उस समय जच्चा बच्चा वार्ड में गर्भवती महिलाएं नवजात बच्चों के साथ सो रही थी। सांप लेबर रूम से निकलकर बच्चों की नर्सरी में पहुंच गया था। गमिमत यह रही कि उस समय नर्सरी में कोई बच्चा नहीं था। घटना के बाद महिलाएं अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर दहशत में है। अस्पताल में भय का माहौल बना हुआ है। मरीजों के परिजन पूछ रहे है कि सांप यदि य​हां पर किसी को काट लेता तो इसके लिए जिम्मेवार कौन होता??

बता दें कि नागरिक अस्पताल के चारों तरफ गंदगी का आलम है। ऐसे में यहां पर सांप के अलावा अन्य जहरीले जीवों ने अपना बसेरा बनाया हुआ है। माना जा रहा है कि इस गंदगी के ढ़ेर से निकलकर सांप ​खिड़की में लगाए गए कूलर के माध्यम अस्पताल परिसर के भीतर आ गया। मच्छर और मक्ख्यिों की यहां पर भरमार है। इस बारे में जब अस्पताल प्रशासन से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ बोलने से इंकार कर दिया।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

पराली जलाने पर 2 सरपंच व 1 नम्बरदार पर गिरी गाज, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को जारी किए विशेष दिशा—निर्देश

Jeewan Aadhar Editor Desk

वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए मास्क व सोशल डिस्टेंस रखना अनिवार्य : डीसी

एसडीएम सुरेंद्र सिंह बैनीवाल ने किया रतिया उपमंडल के अन्तर्गत विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण

Jeewan Aadhar Editor Desk