राशिफल

राशिफल 29 जून: जानें, क्या कहता है आज आपका दिन

मेष:
गणेशजी कहते हैं कि आज आपको ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा आपके काम बिगड़ने की आशंका रहेगी। ऑफिस में अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में ना पड़ें। आज के दिन मौन रहकर व्यतीत करना बेहतर रहेगा।

वृषभ:
अत्यधिक कार्यभार और खानपान में लापरवाही से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक बेचैनी अनुभव हो सकती है। प्रवास में विघ्न आने की आशंका होने से प्रवास न करें। योग, ध्यान और आध्यात्मिक पठन राहत देगी।

मिथुन:
मौज- मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। मित्र मंडल के साथ बाहर घूमने-फिरने जाने का आयोजन होगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रणय प्रसंगों की पूर्व भूमिका निर्मित होगी।

कर्क:
आज का दिन खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा वालों को ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। आवश्यक खर्च होंगे।

सिंह:
आज आप शारीरिक मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मिलन मुलाकात होगा।

कन्या:
आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव हो सकता है। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता हो सकती है।

तुला:
आज का दिन आपके लिए भाग्य वृद्धि साबित होगा। कोई भी कार्य हाथ में लेने के लिए आज शुभ दिन है। पूंजी निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ मेल-मिलाप रहेगा। छोटे धार्मिक यात्रा का आयोजन कर सकेंगे।

वृश्चिक:
गणेशजी आपको नकारात्मक मानसिक वृत्ति टालने की सलाह देते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत हो सकती है। अनावश्यक खर्छ पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आ सकता है।

धनु:
आज आपके बिजनस में सफलता और आर्थिक लाभ की संभावना है। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। प्रवास की, विशेष रूप से किसी तीर्थयात्रा की संभावना है। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा।

मकर:
आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च हो सकता है। सगे-संबंधियों तथा परिजनों के साथ संभलकर बोलें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में खटराग हो सकता है।

कुंभ:
नए कार्य या आयोजन हाथ में ले सकेंगे। नौकरी धंधे में लाभ होगा। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। आप समाज में ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आप सुख और संतोष अनुभव करेंगे।

मीन:
आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। सरकार की तरफ से लाभ होगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

28 जनवरी 2022 : जानें शुक्रवार का राशिफल

26 फरवरी 2021 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

25 January 2026 Ka Rashifal (Sunday) रविवार को सूर्य के मकर राशि में तेज प्रभाव और चंद्रमा के कर्क राशि में गोचर से भावनाओं व निर्णयों में उतार–चढ़ाव, जानें आज किसे मिलेगा पारिवारिक सुख, किसे धन–निवेश और कोर्ट–कचहरी में रखनी होगी सावधानी