राशिफल

राशिफल 4 जुलाई 2018 : इस राशि वाले करे आज नया काम आरंभ

मेष:
आज थोड़ी दौड़-धूप रह सकती है। इसके पीछे धन खर्च भी होगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। दूर रहनेवाले परिजनों से शुभ समाचार मिल सकते हैं। पर्यटन की संभावना है। अविवाहितों के लिए विवाह का योग है।

वृषभ:
गणेशजी के आशीर्वाद के साथ आप नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आय वृद्धि या पदोन्नति का योग है। सरकारी लाभ की उम्मीद रख सकते हैं। गृहस्थ जीवन में सुख- शांति रहेगी। उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपका उत्साह बढ़ाएगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। सरकार की तरफ से लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

मिथुन:
गणेशजी कहते हैं कि दिन के दौरान आपको थोड़ी-सी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रह सकता है। परिणामस्वरूप निर्धारित काम पूरे होने में विलंब हो सकता है। मानसिक व्यग्रता अनुभव कर सकते हैं। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उतरने की सलाह है। प्रतिस्पर्धियों से सचेत रहें।

कर्क:
क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज संयम रखना बहुत आवश्यक है। खान-पान का ध्यान न रखेंगे तो स्वास्थ्य खराब होने की पूरी-पूरी संभावना है। परिजनों से विवाद की स्थितियां है, सचेत रहें। आज नए काम की शुरुआत न करने की गणेशजी की सलाह है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

सिंह:
जीवन साथ के साथ सौम्यता से पेश आएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में साझेदारों के साथ संबंध खराब न हों, इसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार को आज संतुलित रखने की जरूरत है। कुछ लोगों के साथ मुलाकात आनंददायक रहेगी।

कन्या:
आज आपको हरेक मामले में अनुकूलता का अनुभव होगा। घर में सुख-शांति स्थापित होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद घटनाएं घटेंगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में भी सभी का सहयोग मिलेगा। स्पर्धियों से सफलता मिलेगी। आज गणपति की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

तुला:
आज आप अपने पसंद के विषय पर और अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास करेंगे। आपकी कल्पना और सृजनशक्ति की प्रगति से संतोष अनुभव करेंगे। व्यर्थ वाद-विवाद या चर्चा में न पड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं। स्वास्थ्य के मामले में पाचनतंत्र से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन-मुलाकात सुखद रहेगी।

वृश्चिक:
मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है। परिवार में बड़ों से अनबन न हो, इसका ध्यान रखें। माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आर्थिक नुकसान और सार्वजनिक जीवन में मानहानि न हो इसका ध्या रखें। जमीन, वाहन आदि के सौदे करने या उसका दस्तावेज बनवाने से बचने की गणेशजी की सलाह है। स्त्रीवर्ग तथा पानी से नुकसान होने की संभावना है। सावधानी बरतें, लाभ होगा।

धनु:
आज आप अपने पसंद के विषयों के बारे में अधिक खोज करेंगे। आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। भाई- बहनों के साथ अधिक मेल-जोल रहेगा। नए काम की शुरुआत आज कर सकते हैं। सम्बंधियों तथा मित्रों का आपके यहां आगमन होने से आनंद अनुभव होगा। भाग्य वृद्धि का अवसर मिलेगा। गणेशजी आपके साथ है।

मकर:
गणेशजी कहते हैं कि संयमित वाणी आपको बहुत-सी मुसीबतों में से बचा लेगी। इसलिए विचारकर बोलें। कुटुंबीजनों के साथ गलतफहमी न पैदा इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। शेयर-सट्टे की प्रवृत्तियों में पूंजी निवेश के लिए आयोजन होगा। गृहणियां मानसिक असंतोष की भावना अनुभव कर सकती हैं। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन कम लगेगा।

कुंभ:
शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता और ताजगी बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायी रहेगा। सगे-संबंधियों तथा मित्रों के साथ सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद लेंगे। एकाध पर्यटन का भी आयोजन होगा। आज आप चिंतन शक्ति और आध्यात्मिक शक्ति के प्रभाव को जान सकेंगे। नकारात्मक, विचारों को दूर रखने से लाभ होगा।

मीन:
आज आप एकाग्रता का अनुभव होगा। अपने कामों को सही तरीके से करने की प्लानिंग कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। कचहरी के कामों में अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। वाणी पर संयम रख फालतू के झगड़ों से बच सकते हैं। अल्पकालीन लाभ लेने का लालच भारी पड़ सकता है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

4 July 2024 Ka Rashifal : आज मृगशिरा नक्षत्र में मिथुन, कन्या सहित इन 5 राशियों की किस्मत होगी बुलंद, नई नौकरी के अवसर मिलेंगे और बढ़ेगा कारोबार, जानें 12 राशियों का राशिफल

11 April 2026 (saturday) ka rashifal : आज किसको होगा आर्थिक लाभ—किसको होगा नुकसान, किसे बचकर रहना होगा शनिदेव से —जानें विस्तृत राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

13 फरवरी 2020 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk