राशिफल

12 जुलाई 2018 : गुरुवार का राशिफल

मेष (Aries)
आपका रवैया काफी सहानुभूतिपूर्ण और लचीला हो सकता है। ज्यादातर मामलों को आप पूरी गहराई में जाकर ही समझ सकेंगे। माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। किसी दोस्त को आपकी सलाह से बड़ा फायदा हो सकता है। आपकी मदद से साथ वाले लोगों की कोई समस्या खत्म हो जाएगी। आप कोई ऐसा फैसला भी कर सकते हैं, जिसका असर दूसरों पर पड़ता हो। दोस्त आपसे संपर्क करते रहेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा।

वृषभ (Taurus)
आज कामकाज ज्यादा रहेगा। सोचे हुए काम निपटाने में परेशानी बढ़ सकती है। आपको अचानक कोई ऐसा काम करना पड़ सकता है, जिसका वादा आपने ही कभी किया हुआ था। अनपेक्षित काम से आपकी दिनचर्या बिगड़ सकती है। आपका खर्चा भी बढ़ सकता है। नौकरी और बिजनेस में सोच-समझकर बोलें। आपके जरूरी काम बिगड़ सकते हैं। अधिकारियों या बड़े लोगों से विवाद होने की संभावना बन रही है। भोग-विलास में आपकी रुचि बढ़ सकती है। पार्टनर के मूड का ध्यान रखें, आपके संबंध भी बिगड़ सकते हैं। आपके आत्मबल में कमी हो सकती है। दुर्घटना होने के भी योग बन रहे हैं। सावधान रहें।

मिथुन (Gemini)
निवेश करने से बचें, हानि हो सकती है। दलाली के कामकाज में सावधान रहें। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर मतभेद होने के योग हैं। खर्चा ज्यादा होने से आप उदास हो सकते हैं। दिमाग में चलती कई तरह की बातों के कारण आप अपना पूरा ध्यान काम पर नहीं लगा पाएंगे। आपका फालतू खर्चा बढ़ सकता है। मानसिक तनाव जरूर हो सकता है। भावनात्मक तौर पर आप थोड़ा डर महसूस करेंगे। आपकी कोई योजना असफल होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। आप उपेक्षा के शिकार हो सकते हैं।

कर्क (Cancer)
निवेश सावधानी से करें। सोच समझकर फैसले लें। आप थोड़ा बहुत भावनात्मक जोखिम ले सकते हैं। कोई नया काम खुद के दम पर न करें तो ही अच्छा है। आपका खर्चा ज्यादा हो सकता है। इससे मानसिक तनाव और परेशानियां बढ़ सकती हैं। कामकाजी जीवन में रुकावटें बढ़ने के योग हैं। सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कर्क राशि के लोग संयम में रहे। पुराने रोगों से परेशानी हो सकती है। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के खर्चे बढ़ने के योग हैं। सोचे हुए कामकाज पूरे होने में समय लग सकता है।

सिंह (Leo)
अधिकारियों से सहयोग और दोस्तों से बिजनेस में फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप दिमागी और शारीरिक तौर पर व्यस्त रहेंगे। खट्टे-मीठे अनुभव वाला दिन रहेगा। आप मन की बात मन में ही रखेंगे। अपने काम से पीछे न हटें। पैसे कमाने के कुछ नए और अच्छे मौके आज आपको मिल सकते हैं। अपने आत्मविश्वास के दम पर आप दूसरों से अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। आपकी इनकम बढ़ेगी। संतान की उन्नति से खुशी हो सकती है। आज आप बिजनेस में नई योजनाएं बना सकते हैं। जो आगे जाकर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। अचानक किसी अजनबी से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ समय बीतेगा। प्रेम संबंध और मधुर हो सकते हैं।

कन्या (Virgo)
बिजनेस में अच्छे फायदे की उम्मीद है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय सामान्य हो सकता है। लेन-देन और बचत के मामलों में आज आपको सीरियस रहना होगा। आपके लिए दिन अच्छा है। भविष्य की योजनाओं पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ मतभेद खत्म करने की कोशिश हो सकती है, इसमें आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी की भावना समझने की कोशिश करें। संतान संबंधित कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। माता-पिता की मदद मिलती रहेगी। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। आप रोमांटिक मूड में हो सकते हैं।

तुला (Libra)
कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। बिजनेस में फायदा बढ़ेगा। करियर में आगे बढ़ने के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। गोचर कुंडली के भाग्य भाव में चंद्रमा होने से दिन बहुत हद तक अच्छा रहेगा। किस्मत का साथ मिल सकता है। आज के हालात और आपसे मिलने वाले लोग आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इस समय की गई कोशिशों की सफल होने की उम्मीद भी ज्यादा हो सकती है। आज हो सकता है कि आपको वर्तमान नौकरी में ही एक्स्ट्रा जिम्मेदारी या काम मिल जाए। आपकी इनकम बढ़ने के भी चांस ज्यादा है। भाइयों के साथ चल रही पुरानी अनबन सुलझ सकती है। अचानक कोई परेशानी खत्म होने के योग बन रहे हैं। आपका मन काम में लगेगा। ससुराल पक्ष से कोई उपहार मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक (Scorpio)
बिजनेस और नौकरी में संभलकर रहना होगा। आज किसी भी काम में लापरवाही न करें। सोच-समझकर आगे बढ़ें। आज आपको थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। घर से बाहर निकलने की भी इच्छा कम होगी। कुछ अजीब विचार आपके काम में रुकावट बन सकते हैं। पुराने काम अधूरे रह सकते हैं। खर्चा और टेंशन बढ़ सकती है। फालतू कामों में समय खराब होने के योग बन रहे हैं। नौकरी और बिजनेस के कुछ मामलों में उलझने बढ़ने की संभावना है। सेहत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। आपकी राज की बातें उजागर हो सकती हैं। कुछ कामों में ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। पैसों के लेन-देन और निवेश में लापरवाही के कारण नुकसान होने के योग बन रहे हैं। मानसिक तनाव और थकान हो सकती है। पैर और बदन दर्द होने के भी योग बन रहे हैं।

धनु (Sagittarius)
कार्यक्षेत्र में रुके हुए कुछ काम पूरे हो जाएंगे। अचानक फायदा हो सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपको पैसों की जरूरत है, तो कोई मददगार भी आसानी से मिल सकता है। आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो आपको अपनी सोच बदलने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। आज आप अपनी भावनाएं और टेंशन अच्छी तरह शेयर कर सकेंगे। रोजमर्रा के कुछ काम पूरे हो सकते हैं। पार्टनर से सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं। प्यार बढ़ेगा। पार्टनर की मदद से आपको बड़ा फायदा भी हो सकता है। सेहत के मामले में भी समय ठीक-ठीक रहेगा। शारीरिक परेशानियां कुछ कम हो सकती है।

मकर (Capricorn)
अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर विवाद होने की संभावना है। मकर राशि के कुछ लोग जॉब बदलने का विचार भी बना सकते हैं। आज आप पर जिम्मेदारियों का एक्स्ट्रा बोझ आ सकता है। आपको सावधान रहना होगा। कुछ गलत न हो जाए। जोश-जोश में होश न खोएं। आज कोई छोटी गलतफहमी भी होने की संभावना बन रही है। किसी छोटी-सी बात से आपकी परेशानी बढ़ भी सकती है। परिवार में विवाद के भी योग बन रहे हैं। दिनभर कुछ ऐसे लोग मिल सकते हैं जो आपसे काम निकलवाना चाहते हैं। मानसिक तनाव रहेगा। चोट या कट लग सकता है।

कुंभ (Aquarius)
कार्यक्षेत्र में बदनामी भी हो सकती है। संयम से काम लें। गुस्से पर कंट्रोल करें, वरना आपके काम बिगड़ सकते हैं। कोई भी फैसला जोश में आकर न लें। अकेलेपन का अहसास भी हो सकता है। अपने मन की बात या खुशी किसी से शेयर न करें। प्रेमियों के दिन ठीक नहीं कहा जा सकता है। एक अजीब बेचैनी और छटपटाहट महसूस हो सकती है। जल्दबाजी में कोई काम न करें। उतार-चढ़ाव भरा दिन हो सकता है। पार्टनर आपके गुस्से का शिकार हो सकता है। कुछ मामलों में जीवनसाथी से सहयोग व समर्थन नहीं मिल पाएगा। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहेंगे। सेहत के मामले में आप सावधान रहेंगे। कुछ शारीरिक मामलों में आपको टेंशन हो सकती है।

मीन (Pisces)
कार्यक्षेत्र में पैसों से संबंधित परेशानियां हो सकती है। रुका हुआ पैसा उलझने से आपकी टेंशन बढ़ सकती है। कामकाज में मेहनत ज्यादा हो सकती है। किसी ऐसे काम में हाथ डालने से बचें जो किस्मत के सहयोग से होंगे। आज आपको मेहनत की तुलना में सफलता कम ही मिल पाएगी। टेंशन और भाग-दौड़ रहेगी। दूसरों के इरादे और उनके मन की बातें समझने में आपसे कुछ गलती हो सकती है। आज आप किसी भी काम में अति न करें। आपके कुछ काम भी बिगड़ सकते हैं। खर्चा और थोड़ी परेशानियों वाला दिन हो सकता है। घर या ऑफिस, कहीं मन नहीं लगने से आप परेशान रहेंगे। दुश्मन आप पर हावी हो सकते हैं। आपके सोचे हुए काम बिगड़ने की संभावना है। नौकरी और बिजनेस में कोई मामला भी आज उलझ सकता है। जिसके कारण टेंशन और फालतू खर्चा बढ़ने की संभावना है। किसी से भी अपने मन की बातें शेयर न करें। सेहत का पूरा ध्यान रखें। वाहन भी सावधानी से चलाएं।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

8 जुलाई 2022 : जानें शुक्रवार का राशिफल

राशिफल: 4 दिसंबर सोमवार

7 सितम्बर 2021 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk