राशिफल

25 अप्रैल 2020 : जानें शनिवार का राशिफल

मेष
आज आप अपने विचारों से परिवार ले लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। आज आप अपने कार्य करने के तरीकों में बदलाव करेंगे। जिससे आपका काम और आसानी से पूरा होंगे। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रहेगा, जिसे आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज सोशल मिडिया पर नए दोस्त बनेंगे। कुल मिलकर आज का दिन बेहतर रहने वाला है। घर के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं, आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी।

वृष
अगर आप मेडिकल संबंधी व्यवसाय करते है, तो आज के दिन आपको रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहाने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहते है तो आपके लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तें और मजबूत होंगे। पारिवारिक सौहार्द बढ़ेगा। आज आप घर पर कुकिंग का आनंद लेंगे। बच्चें आज कुछ अलग खाने की मांग करेंगे। शनि चालीसा का पाठ करें, शनि के अशुभ प्रभावों से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन
आज आपाके कार्यों में परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। आज नौकरीपेशा लोगों को वर्क फ्रॉम होम मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों का मन आज अध्ययन में लगेगा। साथ ही आपकी मेहनत का उचित परिणाम भी मिलेगा। जीवनसाथी की तरफ से शुभ समाचार मिलाने से आज पुरे परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। कार्यों में आज आपको अनुभवों का लाभ मिल मिलेगा। परिवार सहित हनुमान जी की पूजा करें, भय से छुटकारा मिलेगा।

कर्क
आज बच्चें आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आज ध्यान स्थिर न होने के कारण कुछ उलझन सा महसूस करेंगे। कई दिनों से चल रही कोई स्वास्थ्य समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा। आज आप घरवालों को अपनी बात समझाने में सफल होंगे। आपके व्यवहार से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। बच्चें आज पुरे दिन खेल कूद में व्यस्त रहेंगे। उनके शैतानियों से आपको डिस्टरवेंस होगी। लवमेटस के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। अपने इष्टदेव को फूल अर्पित करें, रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह
आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए आज कोई नया प्लान बनायेंगे। जिससे आगे चलकर आपको काफी फायदा भी होगा। आज आप अपनी वाणी पर संयम रखे, नहीं तो घर में किसी से अनबन हो सकती। सरकारी नौकरी में कार्यरत कर्मचारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी कार्य को पूरा करने में जीवानसाथी की सलाह काम आयेगी। महिलाएं आज अपना काम समय से पूरा करने में सफल होंगी। गायत्री मंत्र का 11 बार जप करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कन्या
आज आपका दृष्टिकोण सकरात्मक रहेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों से अधिकारी वर्ग प्रसन्न होंगे। साथ ही आपके कार्यों की सराहना करेंगे। आज आपके विचारों को महत्व दिया जायेगा। नियमित व्यायाम करने से छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं अपने आप ही दूर हो जायेगी। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों को किसी सवाल को समझने के लिए अपने शिक्षक की सहायता लेनी पड़ेगी। बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लें, पुरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

तुला
आज आपको धैर्य और सयंम से काम करने की जरुरत है, किसी भी काम को करते वक्त जल्दबाजी न करें। मिडिया से जुडें लोगों को दिन भर के भागदौड़ की वजह से थोड़ी थकान महसूस होगा। परिवार के छोटी-छोटी जरूरतों को नजर अंदाज ना करें। आज व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। जीवानसाथी आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। आपकी सफलता से परिवार के लोग आप पर गर्व करेंगे। शनि देव के मंत्र – ‘ॐ ऐं ह्लीं श्री शनैश्चराय नम:’ का 8 बार जप करें, कष्टों से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक
आज धन लाभ के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। ग्रोसरी से सम्बंधित व्यवसाय कर रहे लोगों को फायदा होगा। आज परिवार के साथ सुखद समय बितायेंगे। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा। आज आपसी विश्वास और सहजता के सहारे संबंधों में मजबूती आ सकती है। लवमेटस को आज कोई सरप्राईज मिलेगा, जिससे आपका चेहरा खिल उठेगा। पिता के सेहत में सुधार होगा। विद्यार्थियों को अपना ध्यान पढ़ाई पर लगाने की जरुरत है। हनुमान चालीसा का पाठ करें, रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु
आज अनुभवी लोगों की राय आपके लिए काफी लाभदायक होगा। आज आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण होने की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आज सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। जिससे समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज मेहनत के बल पर अपने लिए नाम और शोहरत हासिल करने में सफल होंगे। लवमेटस के लिए समय अच्छा रहने वाला है। शनि स्तोत्र का पाठ करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

मकर
आज आपको अपने व्यापार में सामान्य लाभ होगा। आजके पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। आज आपके दिमाग में अपने करियर को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहें कर्मचारियों को आज अपने सहकर्मी से फ़ोन पर सहायता लेनी पड़ेगी। आज घरेलू महिलाएं पुरे दिन घर में काम में व्यस्त रहेंगी। लवमेटस घर पर अपनी शादी की बात करेंगे। जिसमें घर के कुछ सदस्यों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बढेंगी। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, सेहत में सुधार होगा।

कुंभ
आज आज आप अपना काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। आज करियर में तरक्की के योग बने हुये है। अचानक से धन लाभ होने के योग बन रहे है। आज आपके कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। किसी दोस्त से फ़ोन पर बात होगी, जिससे आप अपनी कोई बात शेयर करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलाने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। छात्र आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे। लवमेटस के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। हनुमान जी को प्रणाम करें, सफलता के नये रास्ते खुलेंगे।

मीन
आज जिस काम को करने की कोशिश करेंगे उस काम में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य आज अच्छा बना रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छी डील हाथ लगेगी। आज घर में अविवाहित लोगों के विवाह की बात चलेगी। लवमेटस से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें, अन्यथा रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। शनि देव के मंत्र- ‘ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः’ का 21 बार जप करें, लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे।

Related posts

28 नवम्बर 2020 : जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

3 दिसम्बर 2022 : जानें शनिवार ​का राशिफल

राशिफल: 30 दिसंबर, शनिवार

Jeewan Aadhar Editor Desk