हिसार

पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए बहुत जरूरी: चहल

आदमपुर (अग्रवाल)
आदमपुर में एक इंश्योरेंस कंपनी की ओर से पौधारोपण अभियान चलाया गया। कंपनी के अधिकारी शमशेर सिंह चहल के द्वारा पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया गया।

चहल ने कहा कि हमारा लक्ष्य दर्जनों पौधे लगाने का है। पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए बहुत जरूरी है। पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन संभव नहीं है। पौधा लगाना ही एक जिम्मेवारी नहीं है, इसके साथ-साथ उसकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी बनती है। पेड़ हमें छाया और फल दोनों देते हैं। इसके अलावा वातावरण की शुद्धता में भी सहायक है।

इस मौके पर वरिष्ठ शाखा प्रबंधक प्रह्लाद शर्मा, सहायक महेंद्र कुमार, विनोद कुमार, कृष्ण कुमार वर्मा, जय प्रकाश गोयल व राकेश कुमार शर्मा उपस्थित थे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

दावे रह गए महज दावे…इंद्र देवता ने खोल दी पोल

बजट में किसी वर्ग के लिए कुछ नहीं : पूनिया

ऑनलाइन मेडिटेशन एंड ब्रेथ वर्कशॉप का आयोजन