राशिफल

18 जुलाई 2018 का राशिफल

मेष
बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी। पार्टनर से सहयोग और पैसा मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। भाइयों और परिवार वालों से ज्यादा अपनत्व महसूस हो सकता है। आपके लिए दिन बहुत महत्वपूर्ण है। पुरानी परेशानियों का कोई समाधान भी आपको मिल सकता है। डेली रुटीन सहज और सरल हो सकता है।

वृषभ
व्यापारियों के लिए फायदे का समय है। निवेश का फायदा मिलेगा। काम का नेतृत्व भी आपके हाथों में हो सकता है। इस राशि के अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज आपके ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। करियर के मामले में अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है। कई दिनों से चली आ रही मायूसी भी खत्म हो सकती है।

मिथुन
जोखिम भरे सौदे न करें तो ही अच्छा है। उधार दिया पैसा भी आपको वापस नहीं मिल पाएगा। कार्यक्षेत्र में आप पूरी तरह अनुशासित रहें। आज आप किसी मामले में ज्यादा जिद करेंगे, तो परेशान हो सकते हैं। जल्दबाजी या हड़बड़ी में भी आप खुद का नुकसान करवा सकते हैं। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखनी होगी। लाइफ पार्टनर से विचार नहीं मिलने के कारण अनबन हो सकती है।

कर्क
आर्थिक नजरिए से आपके लिए दिन अनुकूल रहेगा। दोस्तों और भाइयों से मदद मिलेगी। जिससे आपके काम पूरे होंगे। पुराने दोस्तों से मिलने का योग बन रहा है। निवेश या पैसों से जुड़े कुछ रोचक मौके मिल सकते हैं। नए विचार भी आपके सामने आते जाएंगे। योजना बनाने और फैसले करने के लिए दिन अच्छा है।

सिंह
कार्यक्षेत्र में पुराना विवाद चल रहा है तो खत्म हो जाएगा। बिजनेस में सफलता और फायदा मिलेगा। अपना काम खुद निपटाएं, तो सफल रहेंगे। संयम में रहें। पैसों के मामले में फालतू टेंशन न लें। जरूरत के हिसाब से आपकी व्यवस्था हो सकती है। आप दूसरों की बात ध्यान से सुनें। कानूनी मामलों में आपको किसी ज्यादा अनुभवी वकील की सलाह लेनी होगी।

कन्या
नौकरीपेशा लोगों को संभलकर रहना होगा। पदोन्नति में रुकावटें आ सकती हैं।विवादों में फंसने से बचें। लापरवाही में आप कोई ऐसा फैसला भी कर सकते हैं, जो खुद आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। हड़बड़ी में कोई छिटपुट दुर्घटना भी होने के योग बन रहे हैं। आप आज ही मिले धन में से ज्यादातर खर्चा बेवजह ही कर सकते हैं। पेट खराब हो सकता है, मानसिक तनाव भी रहेगा।

तुला
खर्चा बढ़ सकता है। आलस्य और थकान भी महसूस करेंगे। किसी खास काम में कोई गलती भी हो सकती है। खर्चा बढ़ सकता है। आपकी राशि के लिए चंद्रमा की स्थिति ठीक नहीं है, लेकिन आज आप दूसरों के निर्देश मानने से परेशान हो सकते हैं। ज्यादा आक्रामक न हों, वरना विवाद भी हो सकता है। सावधान रहें।

वृश्चिक
बिजनेस में नई योजनाओं से फायदा हो सकता है। मेहनत के अनुसार नतीजे मिल सकते हैं। चंद्रमा की स्थिति आपकी राशि के लिए ठीक रहेगी। आपको किए गए कामों का पूरा फायदा मिल सकता है। आप शांत होकर विचार करें और अपने काम पर कॉन्सन्ट्रेट करें। कुछ लोग और कुछ बातें एकसाथ आपके सामने आ सकते हैं। इससे आप हैरान भी हो सकते हैं। आपको मिलने वाले ज्यादातर समाचार अच्छे होंगे।

धनु
दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी। धन लाभ हो सकता है। दिन अच्छा है। चंद्रमा गोचर कुंडली के कर्म भाव में रहेगा। हर काम अच्छी तरह निपट सकता है। ऑफिस में बातचीत में भी सफलता मिलेगी। लोग आपका सहयोग करेंगे, लेकिन पहल आपको करनी पड़ेगी। पैसों के नजरिए से भी दिन बेहतर रहेगा।

मकर
सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन शुभ रहेगा। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नौकरी संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। चंद्रमा गोचर कुंडली के भाग्य भाव में रहेगा। थोड़ी-सी कोशिश से आपका पद या वेतन बढ़ सकता है। नौकरी और करियर के मामले में अप्रत्याशित अवसर मिल सकते हैं। सूचना, मीडिया, कम्प्यूटर क्षेत्र के लोगों को नई नौकरी का मौका मिल सकता है। पैसों से जुड़े किसी मामले को लेकर किसी व्यक्ति से बहुत रोचक मुलाकात हो सकती है।

कुंभ
आज आपके निजी जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं। आपका खर्चा बढ़ने के योग बन रहे हैं। जिम्मेदारियों का बोझ आप पर ज्यादा हो सकता है। कोई गुप्त बात या आपका ही राज उजागर हो सकता है। दूसरों की रुकावटों और व्यवहार के कारण काम में मन नहीं लगेगा। किसी झगड़ालू व्यक्ति से भी आज आप उलझ सकते हैं। आज कोई बात बढ़ी, तो बढ़ती चली जाएगी। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठीक ही रहेगा। सिर दर्द भी हो सकता है।

मीन
जहां तक हो सके, आप शांत रहें। आप किसी भी बात को बहुत लंबा न खींचें। कर्जा लेना चाहते हैं तो एक दो दिन रुक जाएं। आपके कुछ काम भी अधूरे रह सकते हैं। आपका व्यवहार कई बार नियंत्रण से बाहर हो सकता है। आज आप किसी भी तरह का जोखिम न लें। पैसों के मामले पर कोई विवाद होने की भी संभावना है। आज आपको अपना काम किसी बोझ की तरह लग सकता है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

23 January 2024 Ka Rashifal : आज रवि योग के साथ इंद्र योग का संयोग, वृष, वृश्चिक सहित 5 राशि वालों को होगा जबर्दस्‍त लाभ

24 जुलाई 2019 : जानें बुधवार का राशिफल

14 September 2023 Ka Rashifal : गुरुवार को इन 4 राशियों पर गुरुदेव की रहेगी कृपा, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk