राशिफल

30 जुलाई 2018: जानें सावन के पहले सोमवार का राशिफल

मेष:
गणेशजी बताते हैं कि आज के दिन आप सामाजिक कार्यों और मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे। मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। अचानक धन लाभ होने से प्रसन्नता बढ़ेगी। दूर रहनेवाले का शुभ समाचार मिलेगा।

वृषभ:
नौकरी में प्रमोशन के समाचार मिलेगा। उच्च पदाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। गृहस्थजीवन में सुख-शांति रहेगी। अधूरे कार्य पूरा कर सकेगें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। धन और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मिथुन:
आज आपको थोड़ी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मौज-शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च हो सकता है। वाद-विवाद में न उतरें। खान-पान का ध्यान रखें।

कर्क:
आज का दिन आप के लिए मध्यम फलदायी रहेगा। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। स्वास्थ्य पर विशेष रूप से सावधानी रखें। स्वजनों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। पैसों को लेकर समस्या हो सकती है।

सिंह:
आज के दिन आप मनोरंजन तथा घूमने-फिरने में समय व्यतीत करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात बहुत आनंददायक रहेगी। व्यापारियों को साझेदारों के साथ धैर्य से काम लेना पड़ेगा।

कन्या:
परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। ऑफिस में साथ काम करने वालों का साथ मिलेगा। व्यापार-धंधे में प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से नुकसान होने की आशंका है।

तुला:
आज आप अपनी कल्पना शक्ति को अच्छी तरह काम में लगा सकेंगे। बौद्धिक प्रवृत्तियां या चर्चा में भाग लेना आपको पसंद आएगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। स्त्री मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा।

वृश्चिक:
आज का दिन शांति से व्यतीत करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से मन दुखी हो सकता है। स्त्री वर्ग से नुकसान होने की आशंका है।

धनु:
आज आप पर आध्यात्मिकता का रंग चढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। लघु यात्रा की संभावना है। मित्रों और सगे-संबंधियों के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी। भाग्य आपके साथ रहेगा। व्यापार-धंधे में प्रगति होगी।

मकर:
नकारात्मक विचारों से मन परेशान रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी हो सकती है। अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, पढ़ाई में मन लगेगा। प्रवास की संभावना है। खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी।

कुंभ:
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा। दांपत्य जीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। उपहार और धन की प्राप्ति होगी। प्रफुल्लता से पूरा दिन व्यतीत हो सकता है।

मीन:
थोड़े समय में लाभ लेने की लालच छोड़ने और पूंजी निवेश में ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। संतान की तरफ से अच्छा समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। पैसे की लेन-देन के लिए अनुकूल समय है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

25 February 2024 Ka Rashifal: आज 5 राशि के जातकों के लिए दिन रहेगा बेहतरीन, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

29 May 2023 Ka Rashifal : 29 मई को शानदार रहेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

31January 2024 Ka Rashifal : आज 5 राशियों का दिन रहेगा शानदार, जानें 12 राशियों का राशिफल