राशिफल

26 नवम्बर 2020 : जानें गुरुवार का राशिफल

मेष
आज आप कोई नया कार्य न ही करें तो अच्छा रहेगा। आपको आज निवेश करने से बचना चाहिए। आप आज पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज आपको परिवार के किसी सदस्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर विशेष चिंता हो सकती है। आज आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आज भाग्‍य आपका काफी साथ देगा। आज आप अपने प्रेमी या जीवनसाथी से उलझने या विवाद करने की कोशिश कर सकते हैं। दिन भर विवाद के बिन्दु खोजने में मन व्यस्त रहेगा। आपको अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा।

वृष
आज के योग के अनुसार आपको गुणवत्ता और प्रदर्शन पर जोर देनी की आवश्यकता है। आप सोच विचार कर सभी समस्याओं को पार करने में सक्षम हो सकते है। आपकी पिछली साझेदारियां आपके लिए सही साबित नहीं हुई है फिर भी आप आज किसी नए कार्य में साझेदारी कर सकते है। ये साझेदारी आपके पक्ष में जाने की संभावना है। आप पारिवारिक सदस्यों के प्रति अपने व्यवहार से सावधान रहें। आज विवाह संबंधित रिश्ता तय करते टाइम अत्यधिक सावधानी रखे। आज आप किसी नए व्यक्ति पर तुरंत ही मुग्ध हो सकते हैं। लेकिन अपने प्रेमी या जीवनसाथी पर आप लगातार गुस्से और झुंझलाहट का ही व्यवहार करेंगे।

मिथुन
आज अगर आप अपनी वाणी का ठीक ढंग से प्रयोग करते हैं, तो आप कई सफलताएं प्राप्त कर सकते हैं। अनावश्यक बहस में पड़ेंगे, तो अपनी ही ऊर्जा और समय खराब करेंगे। जो भी चीज आपको समझने में, निर्णय लेने में, संभालने में परेशानी हो, तो आप इस बात का इंतजार न करें कि कोई और उसका समाधान निकालेगा। उस पर आप अपने वरिष्ठों से सलाह करने में जरा भी संकोच न करें। आज परिवार के सदस्यों के बीच बहुत मतभेद होंगे। मानसिक तनावों का असर आज आपके प्रेम या दाम्पत्य संबंधों पर पड़ेगा। आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। आपको वायरल संक्रमण हो सकता है। भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।

कर्क
आज आपका कार्य और व्यापार अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से दिन तोडा खराब जा सकता है। आज कार्यस्थल पर आपको कामों में सफलता मिलेगी। आज यात्राएं भी सम्भव हैं। गृहस्त जीवन को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं, हालांकि ये बड़ी चिंताएं नहीं होंगी। आपको इस समय माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा। आज रोमांटिक संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। अपने प्रेमी या जीवनसाथी के साथ कोई न कोई अनबन दिन भर बनी रहेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। सामान्य थकान रहेगी। ज्यादा ऊर्जा नहीं महसूस होगी।

सिंह
आज आपको नकारात्मक मानसिक व्यवहार बिलकुल नहीं रखना है। असंतोष की भावनाओं से मन में उलझने रहेगी। पारिवारिक वातावरण में मेलजोल बना रहेगा। शारीरिक रूप से भी आप थोड़े अस्वस्थ हो सकते है। आज कोई भी नया कार्य का प्रारंभ न करे। प्रतिस्पर्धियों पर आप विजयी बनेंगे। स्वजनों के साथ भेंट करने से मन आनंदित हो जाएगा। आज अपने प्रेमी या जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। साथ में बहुत अच्छा समय बीतेगा। आज आप विपरीत लिंग के लोगों को प्रभावित करेंगे। अपने मन की बात कहने से न डरें। कोई नई प्रेम कहानी शुरू हो सकती है।

कन्या
आज पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेमपूर्ण वर्तन रहेगा। घर की साज-सजावट में परिवर्तन से मानसिक स्वस्थता में वृद्धि होगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों की ओर से आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक आयोजन निष्ठापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मानसिक रुप से शांति का अनुभव होगा। संतानों की ओर से सुख मिलेगा। आज अपने बड़े भाई-बहनों के साथ आपके संबंध और मजबूत होंगे। विवाह तय हो सकता है। दाम्पत्य जीवन आनंदमय रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ फिल्म देखने या भोजन करने जा सकते हैं।

तुला
आज आपकी खर्च की अधिकता रहेगी, किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च, व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। अचानक से कोई अकस्‍मात खर्चे का प्रसंग आ सकता है, जिसके बारे में आपने सोचा भी न हो। घर में कोई सदस्‍य बीमार पड़ सकता है। आज आपको अपनी इच्छाओं और अपनी कल्पनाओं को नियंत्रण में रखना होगा, वरना आपको निराशा और कुंठा का सामना करना पड़ सकता है। अपने प्रेमी या जीवनसाथी से कोई बड़ा वादा न करें, और नए प्रेम संबंधों में आज सावधान ही रहें। आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लेकिन आपको अपनी संतान के स्वास्थ्य की थोड़ी चिंता करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए बहुत अधिक उत्साहजनक नहीं है। आज कार्यों में देरी और बाधाएं प्रबल होंगी। आज पारिवारिक सहयोग रहेगा और आर्थिक रूप से आप सक्षम होंगे। अपने विचारों और कार्यों को फिर से व्यवस्थित करने पर ध्यान दें, क्योंकि आपको अधिक अनुशासित और व्यवस्थित होने की आवश्यकता है। मौसमी बीमारियों से बचाव रखने के लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं और स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है। आज अपने प्रेमी या जीवनसाथी के साथ आपके संबंध संदेह और अविश्वास से संचालित होंगे। आज किसी बात को लेकर आपके मन में अपने प्रेमी, जीवनसाथी, मित्र या किसी अन्य निकटजन के इरादों पर गहरा संदेह पैदा हो सकता है।

धनु
आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा, कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा न करें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। परिवार में किसी के साथ विवाद की नौबत आ सकती है। बेहतर होगा कि बेवजह के विवाद में पड़ने के स्‍थान पर अपने काम से काम रखें। आज आपके मन में रोमांस के सपने हावी रहेंगे। लेकिन अपने प्रेमी या जीवनसाथी के प्रति आपका व्यवहार ज्यादा ही तीखा बना रहेगा। अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। आज आप किसी नए व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे। लेकिन आपको इस तरह के प्रयासों से बचकर रहना होगा। आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। आज की भागदौड़ और मेहनत आपके स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है।

मकर
आज आप अपने नौकरी-धंधे के क्षेत्र में थोड़ी परेशानी महसूस करेंगे। आपको लगेगा कि आपको सारे लोग और स्थितियां आज आपको निशाना बना रही हैं। आज आप महसूस करेंगे कि लोग रोजाना की तुलना में आज आपकी अधिक आलोचना कर रहे हैं। लेकिन आलोचना का यह स्रोत वे लोग नहीं हैं, जो आपके बारे में कोई निर्णय कर सकते हैं, बल्कि वे लोग हैं, जो आपको कुछ शिक्षा दे सकते हैं। अपनी गलतियों से सीखने की कोशिश करें और आलोचना को व्यक्तिगत तौर पर न लें। पुराने प्रेमी से मुलाकात होने की संभावना है। पिता के साथ आपकी सार्थक चर्चा होगी। आज प्रेमी अपने विवाह की बात अपने परिवार में कर सकते हैं। विवाहित जोड़े आज अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी से बिताना ज्यादा अच्छा रहेगा। आज आप कोई ऐसी गलती दोहरा सकते हैं, जो आप पहले भी कर चुके हैं। कोई अपेक्षित समाचार आज आपको मिल सकता है, जो निश्चित रूप से आपको प्रसन्न कर देगा। आज लोग आपसे सलाह मांग सकते है। आपको सलाह देने में आनंद आने लगेगा। आपसे सलाह मांगने वाला आपका कोई पुराना मित्र हो सकता है, या आपके कार्यक्षेत्र का कोई शीर्ष वरिष्ठ व्यक्ति भी हो सकता है। आज आप यह सावधानी रखें कि अपने प्रेमी या जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और खराब न हों। कोई बात छिड़ी तो वह अगले कई दिनों तक बनी रह सकती है। किसी भी विवादास्पद विषय से दूर रहें। आज आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।

मीन
आज आपका दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। पारिवारिक जीवन में भी आनंद रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता प्राप्त होगी। आनंद-प्रमोद के साथ वाहनसुख प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को कीर्ति प्राप्त होगी। नए वस्त्र और आभूषणों के पीछे धन का व्यय होगा। छोटे से प्रवास या पर्यटन की संभावना है। अविवाहितों का आज विवाह तय हो सकता है। कोई प्रस्ताव भी मिल सकता है। विवाहित जोड़ों में आपसी समझ, विश्वास और आत्मीयता चरम पर रहेगी। आज आप अपने प्रेमी या जीवनसाथी के प्रति बहुत आसक्त बने रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिन भर चुस्ती और प्रसन्नता बनी रहेगी।

Related posts

1 अप्रैल 2020 : जानें बुधवार का राशिफल

23 अक्टूबर 2019 : जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

05 October 2023 Ka Rashifal : आज 4 राशियों पर रहेंगे सितारें मेहरबान, जानें 12 राशियों का राशिफल