राशिफल

31 जुलाई 2018 : जुलाई माह के अंतिम दिन का राशिफल

मेष:
आज आपका दिन मित्रों और सामाजिक कार्यों के पीछे भागदौड़ में जा सकता है। धन खर्च भी हो सकता है। सरकारी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। बडों का सहयोग भी प्राप्त होगा और उनसे लाभ भी होगा। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।

वृषभ:
आज का दिन शुभ फलदायी है। विशेषकर व्यवसाय करनेवालों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। कार्यालय में उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

मिथुन:
आज का दिन प्रतिकूलता लेकर आ सकता है। मानसिक और शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव हो सकता है। आज आलस की अधिकता के कारण, कार्य करने का उत्साह कम हो सकता है। अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक हो सकता है।

कर्क:
आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा। नकारात्मकता से दूर रहने की सलाह गणेशजी देते हैं। मन में किसी भी प्रकार के बुरे विचार ना आने दें। क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। परिजनों के बीच में मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें।

सिंह:
आज पति-पत्नी के बीच में अनबन ना हो इस बात का ध्यान रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाद-विवाद के दौरान मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। ईश्वर की प्रार्थना से राहत मिलेगी।

कन्या:
व्यवसायिक क्षेत्र में आज यश प्राप्त होने की संभावना हैं। साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

तुला:
वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी, इससे लाभ होगा। आज आपके परिश्रम का संतोषजनक परिणाम मिलेगा। कार्य में संभलकर आगे बढ़ना होगा। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। स्त्री मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है।

वृश्चिक:
कलह और विवाद से दूर रहें। माता के स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान दें। आकस्मिक खर्च की आशंका है। विद्यार्थियों के लिए सयम अच्छा है। पेट में तकलीफ हो सकती है। शेयर-सट्टे से दूर रहें। मन में नकारात्मक विचार ना आने दें।

धनु:
आज दिन लाभदायक है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ आनंद सहित समय बिताएंगे। आध्यात्मिकता का भी आनंद आपके जीवन में बना रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात से आनंदित होंगे।

मकर:
आज का दिन मिश्रित फलदायी है। परिजनों के साथ मनमुटाव ना हो, ध्यान रखें। निरर्थक खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। शेयर में पूंजी-निवेश करने का आयोजन आप कर सकेंगे। गृहणियों को आज असंतोष हो सकता है।

कुंभ:
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी । परिवार का वातावरण आनंद से भरा रहेगा। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। प्रवास और पर्यटन का आनंद आज आप उठा सकेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन:
कोर्ट-कचहरी के झंझट में आज न पड़ने की गणेशजी की सलाह हैं। सभी कार्यो में मन की एकाग्रता से फायदा होगा। स्वजनों से वियोग का प्रसंग उपस्थित हो सकता है। परिजनों के साथ मतभेद ना हो, ध्यान रखें।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

28 July 2024 Ka Rashifal : आज सर्वार्थ सिद्धि योग, इन 5 राशियों को हर कार्य में मिलेगी सिद्धि, जमकर करेंगे कमाई, जानें 12 राशियों का राशिफल

16 July 2024 Ka Rashifal : आज सूर्य के कर्क राशि में गोचर से 3 राशियों के जातकों को होगा बम्पर लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

24 October 2024 Ka Rashifal : आज अहोई अष्टमी के दिन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा मान—सम्मान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk