राशिफल

22 जनवरी 2020 : जानें बुधवार का राशिफल

22 जनवरी 2020 : जानें जन्म तारीख से अपना राशिफल

मेष
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। अपने प्रेमी को समय देना आपके लिए अच्छा होगा। इससे आप दोनों के बीच की ग़लतफ़हमियाँ भी दूर होंगी। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं और बढ़ सकती है। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको जल्द ही मिल सकती है। आपको अपनी मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। मंदिर जाकर गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और लड्डू का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने सा अपके जीवन कि सारी परेशानिया का हल निकलेगा।

वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश हो जायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। गाय को गुड़ खिलाएं, जीवन में दूसरों का सहयोग मिलता रहेगा।

मिथुन
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन हो सकता है। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। आप जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज पढांई पर जयादा धयान देने की जरूरत है। इस्लिए आज के दिन गणेश जी की पूजा कर के विद्या यंत्र धारण करे।

कर्क
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आपको पारिवारिक विवादों से बचने की कोशिश करना चाहिए। बातचीत करते समय आपको अपने वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। मेहनत करने पर आप काम सफल हो सकते हैं। श्री गणेशाय नम: मंत्र का 21 बार जप करे,धन में बढ़ोतरी होगी।

22 जनवरी 2020 : जानें जन्म तारीख से अपना राशिफल

सिंह
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम कर सकते हैं। आपको किसी सामाजिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आप किसी निजी काम पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं या कहीं से आते हुए पैसे में भी रूकावटे आ सकती है। इसके लिए आज के दिन आप लाल घुघची के 7 दाने लाल रंग के कपडे में बांधकर तिजोरी में रखें।

कन्या
आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के जो लोग सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपकी प्लानिंग सक्सेस होगी। परिवार के जितने काम आप संभाल लेंगे, दिन उतनी ही आसानी से बीतेगा। जरुरतमंद को रोटी खिलाएं, काम में सफलता मिलेगी।

तुला
आज आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश कर सकते हैं। आपका अच्छा व्यक्तित्व सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। पैसों की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। आपके कुछ काम समय से पूरे होने में परेशानी आ सकती है। ऑफिस में कामकाज थोड़ा ज्यादा हो सकता है। शयनकक्ष का रंग हल्का गुलाबी या हल्का हरा रखें, दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बनी रहेगी।

वृश्चिक
आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीत सकता है। परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। अगर आप डेकोरेशन बुकिंग का काम करते हैं, तो आपको किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का ऑर्डर मिल सकता है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा। हरा रूमाल साथ रखें, दिन बहुत अच्छा बितेगा।

22 जनवरी 2020 : जानें जन्म तारीख से अपना राशिफल

धनु
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर आपको प्राप्त होगा। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मकर
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपकी जिंदगी में होने वाला बदलाव आपके फेवर में रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए दिन शुभ है। आप दोस्तों के साथ खुशियाँ मनाएंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के बच्चों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। मंदिर के बाहर बैठे लोगों को फल दान करें, आपके सारे काम एक के बाद एक बनते जायेंगे।

कुंभ
आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। कहीं घूमने की प्लानिंग सफल रहेगी। आपको काम के नए अवसर जल्दी ही मिलेंगे। आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही दूसरों से उम्मीदें भी ज्यादा रहेगी। पक्षियों को दाना डालें,दिन ख़ुशी भरा बीतेगा।

मीन
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। आपका काम आसानी से सफल हो जायेगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। किसी काम में की गई मेहनत का पूरा फल आपको नहीं मिल पायेगा, जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए।

22 जनवरी 2020 : जानें जन्म तारीख से अपना राशिफल

Related posts

18 जून 2021 : जानें शुक्रवार का राशिफल

9 अगस्त 2020 : जानें रविवार का राशिफल

1 मार्च 2020 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk