फतेहाबाद

दलित लड़की को नौकरी लगवाने के बाहने 2 भाईयों ने किया रेप

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
जींद जिले की एक दलित युवती से दो भाइयों द्वारा रेप किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती को हिमाचल प्रदेश से फतेहाबाद जिले के जाखल कस्बे में नौकरी दिलाने के बहाने लाया गया। यहां उसके साथ रेप करके अश्लील वीडियो बनाया गया और उसके बाद इस अश्लील वीडियो के जरिए आरोपी 2 भाइयों ने युवती के साथ बार-बार रेप किया।
डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि जींद पुलिस की ओर से जीरो एफआईआर उनके पास भेजी गई है, इसके आधार पर फतेहाबाद के महिला थाना में आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ रेप और ब्लैकमेलिंग के साथ साथ एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
डीएसपी ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2017 में वह हिमाचल प्रदेश में नौकरी करते हुए आरोपी दिनेश के संपर्क में आई। दिनेश ने उसे नौकरी दिलाने के बहाने झांसा देकर फतेहाबाद जिले के जाखल कस्बे में बुलाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जाखल में दिनेश ने उसके साथ रेप किया और उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। उसके बाद इस अश्लील वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करके दिनेश और उसके भाई ने कई बार उसके साथ रेप किया।
पीड़िता का आरोप है कि रेप करने के बाद वह प्रेग्नेंट हो गई थी और फिर दिनेश ने उसे शादी का झांसा देकर उसका गर्भ गिरा दिया। पीड़िता ने अब पुलिस को शिकायत देकर दिनेश व उसके भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डीएसपी ने बताया कि पीड़ित दलित युवती की शिकायत पर जींद निवासी दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ रेप के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

अगले 4 दिनों तक हो सकती है भारी बरसात, प्रशासन को किया अलर्ट

अतिक्रमण हटाने गए नप कर्मचारियों से मारपीट

गूंगी—बहरी बच्ची के साथ हैवानियत, ग्रामीणों ने आरोपी को नग्न कर पीटा

Jeewan Aadhar Editor Desk