राशिफल

11 अगस्त 2018 : जानें शनिवार का राशिफल

मेष:
कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। आप अपने व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे।

वृषभ:
आज का दिन पारिजनों के साथ सुखद बीतेगा। दोपहर तक शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य के पीछे धन खर्च हो सकता है। किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन:
किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। पत्नी से भी लाभ होगा।

कर्क:
अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शीघ्रता में लिया गया निर्णय पश्चाताप का कारण बन सकता है।

सिंह:
राजनीतिक क्षेत्र में अशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। रूका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

कन्या:
वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्य पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वंदियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

तुला:
आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि का योग है। आय के नए स्रोत बनेंगे। वाक्पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक:
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर, धन सम्मान यश कीर्ति की वृद्धि होगी। रूका कार्य सिद्ध होगा। प्रियजनों से भेंट होगी। मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा।

धनु:
आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा हो सकता है। सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। रूपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है।

मकर:
आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ:
पत्नी को अकस्मात् शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त के लिए पूर्व संपत्ति के सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें।

मीन:
वैवाहिक जीवन आनन्ददायक बीतेगा। बिजनस में बढ़ती प्रोग्रेस से काफी खुशी होगी। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

14 March 2024 Ka Rashifal : आज कृतिका नक्षत्र में रवि योग का संयोग, इन 5 राशियों को व्‍यापार में मिलेगी शानदार सफलता

16 September 2025 Ka Rashifal : आज गजकेसरी योग के संयोग में बजरंगबली दिलाएंगे मेष और सिंह समेत 5 राशियों को लाभ,बढ़ेगी कमाई—जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

राशिफल: 10 अप्रैल 2018, मंगलवार