राशिफल

22 अगस्त 2018 : जानें बुधवार का राशिफल

मेष:
नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति की संभावना बन रही है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आमदनी संतोषजनक रहेगी, मामा पक्ष से धन प्राप्ति के योग हैं।

वृषभ:
आज संपत्ति में विस्तार होगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बनेगा। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन उन्नति के साथ होगा। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें।

मिथुन:
नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति का योग बना हुआ है। रहन-सहन खान पान का स्तर बढ़ेगा। वस्त्रों के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। नौकरी तथा व्यवसाय में साथियों का सहयोग मिलेगा।

कर्क:
आज पश्चिम दिशा की राजकीय यात्रा का योग है। संतान सुख में वृद्धि होगी। सायंकाल से रात्रि तक अध्ययन, पठन-पाठन में मन लगेगा। रात्रि में शयन सुख की विशेषता रहेगी।

सिंह:
घर में मांगलिक कार्यों से मन में प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के सहयोग से व्यवसाय के नए स्रोत बनेंगे। बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से मनोबल बढ़ा रहेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

कन्या:
कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, आय में वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों व लेखन आदि से आय होगी। क्रोध से बचें। सांयकाल के समय संपत्ति से कुछ आय हो सकती है।

तुला:
आज आपकी इच्छा के विरुद्ध कोई कार्य मिल सकता है, जिससे आप असहज हो जाएंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में हैं तो अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक:
बहुत समय से रूका हुआ धन किसी महापुरूष के सहयोग से प्राप्त हो जाएगा। संतान पक्ष से और बौद्धिक क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु:
आज कार्यक्षेत्र में परिश्रम ज्यादा करना होगा। किसी संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। परिजनों से वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे।

मकर:
माली हालात को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।

कुंभ:
आज कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी और धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। संपत्ति से आय में वृद्धि होगी। सायंकाल के समय धार्मिक आयोजन में साझेदारी या धार्मिक यात्रा हो सकती है।

मीन:
आज आपका दिन मिश्रित फलकारक है। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। संपत्ति के सुधार व रख रखाव में खर्च बढ़ सकता है। संपत्ति से आय के नए स्रोत विकसित होंगे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

10 May 2023: ऑफिस में इन राशि के लोगों का आ सकती है दिक्कत, सभी 12 राशियों का जानें राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

19 February 2025 Ka Rashifal : आज वृद्धि योग में गणेशजी की होगी कर्क सहित इन 5 राशियों पर कृपा, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

4 September 2024 Ka Rashifal : आज 6 राशियों के जातक होंगे मालामाल, शेयर मार्केट से मिलेगा बम्पर लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk