राशिफल

13 अगस्त 2018 : जानें सोमवार का राशिफल

मेष:
गणेशजी कहते हैं कि आप पूरे दिन शारीरिक और मानसिक थकान महसूस कर सकते हैं। परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता प्राप्ति हताशा की भावना मन में ना आए, इस बात का ध्यान रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ:
पिता की तरफ से आपको लाभ होगा। विद्यार्थीगण पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान के अध्ययन या अन्य मामलों के पीछे धन खर्च सकता है। कलाकारों तथा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उत्तम समय है।

मिथुन:
आज अनुकूल दिन है। व्यवसाय करनेवालों को सरकार की तरफ से लभ मिलने और नौकरी पेशावालों को उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि पाने का योग है। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे।

कर्क:
आज आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता अनुभव कर सकते हैं। मन में नकारात्मक विचार ना आने दें। किसी के साथ गलतफहमी खड़ी होने के कारण मनमुटाव हो सकता है। धन खर्च की मात्रा बढ़ सकती है।

सिंह:
भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़शक्ति के कारण आज आप कोई भी कार्य त्वरित पूरा करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पिता तथा अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। मन आनंदित रहेगा। वैवाहिक जीवन में आनंद बना रहेगा।

कन्या:
शारीरिक अस्वस्थता के साथ-साथ मानसिक चिंता हो सकती है। आंख संबंधी शिकायत हो सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है।

तुला:
आपके लिए आज का दिन शुभफलदायी होगा। विविध क्षेत्रों में मिलनेवाले लाभ से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आपकी आय में भी वृद्धि होगी। मित्रों के पीछे खर्च भी होगा और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा। रुचिकर भोजन प्राप्त होगा।

वृश्चिक:
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी होगा। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल प्राप्त होगा। उच्च अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा।

धनु:
स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। शारीरिक रूप से आलस्य का अनुभव हो सकता है। मन में व्यग्रता रह सकती है। व्यावसायिक रुप से बाधाएं उपस्थित हो सकती हैं। संकटजनक विचार या व्यवहार से दूर रहें।

मकर:
आज आकस्मिक धनखर्च हो सकता है। व्यावहारिक और सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाना हो सकता है। वाणी और क्रोध पर संयम रखें। नकारात्मक भावनाओं को सकारात्मकता से दूर करें। व्यावसायिक स्थल पर अनुकूलता रहेगी।

कुंभ:
आज आप प्रत्येक कार्य मनोबल और आत्मविश्वास पूर्वक करेंगे। प्रवास या पर्यटन की संभावनाए अधिक हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग एवं नए वस्त्र परिधान के प्रसंग उपस्थित होंगे। साझेदारों से लाभ होगा। वाहनसुख प्राप्त होगा।

मीन:
आज का दिन शुभफलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप में मनोबल और आत्मविश्वास अधिक रहेगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। परिवार का वातावरण भी शांतिप्रद रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। वाणी पर भी संयम रखें।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

5 January 2024 Ka Rashifal : स्‍वाति नक्षत्र में सकुर्मा योग से धनवान बनेंगे इन 5 राशियों के लोग, जानें 12 राशियों का राशिफल

11 अक्टूबर 2021 : जानें सोमवार का राशिफल

28 September 2025 Ka Rashifal : आज चंद्राधि योग में मेष और मिथुन के अटके हुए काम ​होंगे पूरे,वृष कर्क और मकर के मान सम्मान में होगी वृद्धि, सिंह और धनु को होगा धन लाभ— जानें अपनी राशि की जानकारी

Jeewan Aadhar Editor Desk