राशिफल

14 अगस्त 2018 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष:
आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायक रहेगा। लंबे समय का आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार प्रतीत होगा। आर्थिक लाभ होने की आशा रख सकते हैं।

वृषभ:
परिश्रम से आप निष्ठापूर्वक कार्य को आगे बढ़ाएंगे। आपके क्षेत्र की विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और उसके द्वारा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। कला तथा पढ़ने-लिखने में आपकी रुचि रहेगी।

मिथुन:
आज आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता अनुभव कर सकते हैं। मन में नकारात्मक विचार ना आने दें। किसी के साथ गलतफहमी खड़ी होने के कारण मनमुटाव हो सकता है। धन खर्च की मात्रा बढ़ सकती है।

कर्क:
आज सफलता आपकी राह देख रही है। इसके कारण आपका आनंद उत्साह दोगुना होगा। सगे-संबंधियों के साथ मुलाकात और प्रवास पर्यटन पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धी पराजित होंगे।

सिंह:
आपका दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्य में निर्धारित सफलता ना मिलने से परेशान ना हों। परिवार में मेल-मिलाप का वातावरण रहेगा। आय की अपेक्षा व्यय की मात्रा अधिक हो सकती है।

कन्या:
आपकी वाणी से नए सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित होंगे। वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी। व्यापार-धंधे में लाभ के साथ सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

तुला:
आज आपको स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखना पड़ेगा। वाणी पर संयम रखें अन्यथा किसी के साथ विवाद होने की आशंका है। मनोरंजन के पीछे धन खर्च हो सकता है। इस समय आध्यात्मिक व्यवहार सहायक होगा।

वृश्चिक:
नौकरी-धंधा और व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको लाभ मिलेगा। मित्रों, सगे-संबंधियों और बुजुर्गों की तरफ से लाभ प्राप्ति के संकेत हैं। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएंगे। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे।

धनु:
यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहने से प्रमोशन की संभावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। पिता तथा सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा।

मकर:
बौद्धिक कार्य या साहित्य लेखन जैसी प्रवृत्तियों के लिए आज अनुकूल दिन है। आपके व्यवसाय में नई विचारधारा आपके कार्यों को नया स्वरूप देंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में सहकर्मी आपका साथ देंगे। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।

कुंभ:
आज गोचर के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर का सामान खरीदा जा सकता है।

मीन:
गणेशजी कहते हैं कि दैनिक कार्यों से बाहर निकलकर आज आप घूमने-फिरने और मनोरंजन के पीछे समय बिताएंगे। व्यवसाय में साझेदारी के लिए शुभ समय है। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

23 September 2024 Ka Rashifal : आज 5 राशियों के जातकों को होगा धनलाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

26 जुलाई 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

राशिफल: 21 जनवरी 2018, रविवार