राशिफल

26 जुलाई 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी काम में अपने जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। प्रोफेसरों के लिए दिन शुभ है। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। सुबह उठकर धरती माँ को प्रणाम करें, रिश्ते बेहतर होंगे।

वृष
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। छात्रों के लिये आज का दिन करियर में नया बदलाव लायेगा। अगर आप किसी नये बिजनेस की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आपको उसमें सफलता मिलेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपको सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी। प्रेम-संबंधों में मजबूती आएगी। व्यापार में इनकम बढ़ सकती है। जीवनसाथी से कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। गणेश जी को हल्दी का तिलक लगाएं, सारे काम सफल होंगे।

मिथुन
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी विशेष काम में परिवार वालों का सहयोग मिल सकता है। नौकरी में उन्नति होने के चांस बन रहे हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की इच्छा रखने वालों के सपने साकार हो सकते हैं। आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी खास व्यक्ति की राय आपके काम के लिये कारगर होगी। आपका कोई दोस्त आपसे मिलने घर पर आ सकता है। गाय को रोटी खिलाएं, पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे।

कर्क
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। मित्रों से मेल-जोल बढ़ सकता है। संतान आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं। किसी उच्च अधिकारी से आपका संपर्क हो सकता है। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। आज मन स्थिर न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम-संबंधों में कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आप चीजों को बखूबी संभाल लेंगे। भाई-बहन आपकी मदद कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मंदिर में तिल दान करें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे।

सिंह
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के बीच थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन शाम तक सब बेहतर हो जाएगा। आपको दूसरों की राय लेकर ही किसी काम की शुरूआत करनी चाहिए, सफलता मिल सकती है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। मेहनत करने की जरूरत है। आज किसी को भी अपनी सलाह देने से बचें। आपकी दी हुई सलाह आप पर भारी पड़ सकती है। कोई जटिल समस्या सुलझाने में आप सफल हो सकते हैं। गायत्री मंत्र का जप करें, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

कन्या
आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहेगा। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अगर आपका कार्य शिक्षण संस्थान से जुड़ा है, तो आज लाभ होगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। उनके साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। किसी बड़ी बिजनेस मिटिंग के लिये आयोजित पार्टी में जायेंगे, इससे भविष्य में आपको फायदा जरूर होगा। सूर्यदेव को नमस्कार करें, व्यापार में वृद्धि होगी।

तुला
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। आज धैर्य और सयंम से काम लेना चाहिए। आज भागदौड़ की अधिकता थोड़ी ज्यादा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मामूली गलतियों को नजरअंदाज करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के स्टूडेंट्स का आज बढ़ा हुआ कॉन्फिडेंस लेवल उनके काम आ सकता है। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन अच्छा है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपकी सभी परेशानियों का हल होगा।

वृश्चिक
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपका दिन दूसरों की सेवा-सत्कार में बीत सकता है। आज लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को फायदा हो सकता है। ऑफिस में आपके काम की खूब तारीफ भी होगी। इस राशि के इंटीरियर डिजायिनिंग के छात्रों को इंटरनशिप के लिये कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। आज कोई बड़ी कामयाबी आपके हाथ लग सकती है। आज आपकी कार्य क्षमता बेहतर रहेगी। परिवार में सुख- शांति का वातावरण रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, सभी काम सफल होंगे।

धनु
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। सोसाईटी के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न रहेंगे। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। किसी बुजुर्ग की मदद करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप सेहतमंद रहेंगे। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। किसी से संपर्क करने के लिए दिन अच्छा है। रुके हुए पैसों को पाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आयेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी। अपने गुरु को प्रणाम करें, सब अच्छा ही अच्छा होगा।

मकर
आज व्यापार सामान्य लाभ देगा। आज पारिवारिक सुख में वृद्धि हो सकती है। करियर को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। अधिकारी वर्ग से थोड़ा तनाव उत्पन्न हो सकता है। किसी काम में मन लगाने में परेशानी हो सकती है। आज सहयोगियों से मदद में कमी आ सकती है। आपको अपने महत्वपूर्ण पेपर संभालकर रखने चाहिए। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। मिट्टी के बर्तन में पक्षियों के लिए पानी भरकर रखें, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

कुंभ
आज उच्च अधिकारी से अच्छे संबंध बनाये रखने का प्रयास फलदायक होगा। किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। करियर में तरक्की के योग बने हुए है। ऑफिस में माहौल अनुकूल बना रहेगा। आप इसका भरपूर फायदा भी उठा पाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। यात्रा सुखद रहेगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं, इससे रिश्ते मजबूत होंगे। पहले से लिये गए फैसले आपको बेहतर फल देंगे। माता सरस्वती की पूजा करें, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

मीन
आज कार्यक्षेत्र में नये विचारों पर अमल करने के मौके मिल सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज जिस काम से यात्रा करेंगे, उसमें कामयाबी मिल सकती है। जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आज आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत रहेगी। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। छोटे बच्चों को पेंटिंग कलर्स गिफ्ट करें, आपको सभी काम में सफलता मिलेगी।

Related posts

4 जनवरी 2022 : जानें मंगलवार का राशिफल

13 अप्रैल 2020 : जानें सोमवार का राशिफल

28 सितम्बर 2021 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk