राशिफल

23 अगस्त 2018: जानें वीरवार का राशिफल

मेष:
आज किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें। व्यावसायिक स्थल पर आज उग्र चर्चा में न उतरें। आज मेहनत करने के बाद ही कार्यों में सफलता मिलेगी। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में सुधार होगा। आर्थिक योजनानुसार आर्थिक लाभ भी मिलेगा।

वृषभ:
आपकी भावुकता आपको अस्वस्थ बना सकती है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें। वाणी और क्रोध पर संयम रखें।

मिथुन:
आज आमोद-प्रमोद में अपने आपको भुला देने का दिन है। मनोरंजन प्रवृत्ति में आप खोए से रहेंगे। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन होगा। अनैतिक तथा निषेधात्मक कार्यों से दूर रहें।

कर्क:
व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल रहेगा। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। साझेदारों से भी लाभ होगा।

सिंह:
प्रणय-प्रसंग के लिए आज का दिन अनुकूल है। फिर भी क्रोध पर संयम रखें। पेट संबंधित रोग से शारीरिक कष्ट हो सकता है। लेकिन मध्याह्न के बाद परिवार में आनंद और उल्लासमय वातावरण रहेगा।

कन्या:
आज शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक चेतनाशक्ति का अभाव महसूस हो सकता है। सामाजिक रूप से अपमान न हो, इसका ध्यान रखें। धनहानि होने की आशंका है। क्रोध पर संयम रखें।

तुला:
नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट आनंददायी रहेगी। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृश्चिक:
निर्धारित कार्य संपन्न न होने के कारण हताशा का अनुभव होगा। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य अथवा उसके विषय में निर्णय न लेने की गणेशजी की सलाह है। पारिवारिक वातावरण अशांत ना हो, इसका ध्यान रखें।

धनु:
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। कार्यसिद्धि और धन दोनों की आज प्राप्ति होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही तथा प्रफुल्लित रहेंगे, इसलिए प्रत्येक कार्य करने में आपको उत्साह रहेगा।

मकर:
वाणी और वर्तन के कारण भ्रांति न हो, इसका ध्यान रखें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें अन्यथा हानि हो सकती है। मन में व्यग्रता रहेगी। इसलिए आध्यात्मिकता का आश्रय लेने से मन शांत होगा।

कुंभ:
आज का दिन सब तरह से लाभप्रद है। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे और उसके फलस्वरुप मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। विवाहोत्सुकों को अनुकूल जीवनसाथी मिलने से दिन के आनंद में भी वृद्धि होगी।

मीन:
आज का दिन सब प्रकार से आपके लिए लाभदायी है। किसी परोपकार का कार्य आपके द्वारा होगा। उच्च अधिकारीगण आपके कार्य की प्रशंसा आनंदपूर्वक करेंगे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

13 September 2024 Ka Rashifal : आज रवि योग और सौभाग्‍य योग के शुभ संयोग में मां लक्ष्‍मी की कृपा से तुला और कुंभ सहित 5 राशियों के लिए धन में वृद्धि के जबर्दस्‍त योग, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

7 मई 2019 : जानें मंगलवार का राशिफल

3 फरवरी 2022 : जानें गुरुवार का राशिफल