फतेहाबाद

नाबालिग को ब्लैकमेल कर 2 साल तक किया रेप

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
कुलां कस्बा क्षेत्र में एक 15 साल की नाबालिग लड़की से रेप और छेड़छाड़ किए जाने मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। महिला थाना पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को नामजद किया है। किसी आरोपी की गिरफ्तारी फिलहाल पुलिस नहीं कर पाई है।
पूरे मामले की जानकारी देते हुए फतेहाबाद के डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि पुलिस द्वारा 15 साल की एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला दर्ज किया गया है। मामले में 3 आरोपी नामजद किए गए हैं। इन आरोपियों में शामिल 1 आरोपी ने पीड़ित लड़की से रेप किया जबकि 2 अन्य आरोपियों ने पीड़िता से छेड़छाड़ की और उसे धमकाया।
पुलिस को पीड़िता के चाचा ने शिकायत दर्ज करवाई जिसमें आरोप लगाया गया कि लगातार 2 साल तक पीड़िता को ब्लैकमेल कर रेप किया गया। यहां तक कि पीड़िता से सोने की अंगूठी व अन्य सामान भी आरोपियों ने लिया। पुलिस ने फिलहाल मामले में 3 आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

सिखों के 8 संगठनों ने प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

घटते जल स्तर की समस्या से बचने के लिए किसान धान की बजाय मक्का की खेती करें

प्लाट..मकान..ना दे सको तो एक शौचालय ही बनवा दो

Jeewan Aadhar Editor Desk