फतेहाबाद

किसानों ने प्रशासन को दिया 23 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम—जानें कारण

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
किसानों ने आज सब्जी मंडी में एक महापंचायत की। इस दौरान किसानों ने प्रशासन को पराली समस्या के समाधान करने की चेतावनी देते हुए आंदोलन करने की चेतावनी दी। इसके बाद किसान सब्जी मंडी से लघु सचिवालय पहुंचे और यहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बाद में एडीसी महावीर सिंह किसानों से बातचीत करने के लिए पहुंचे और उन्होंने किसानों से पराली समस्या को लेकर चर्चा की। किसान संघर्ष समिति के संयोजक मनदीप सिंह ने एडीसी को दो टूक जवाब देते हुए कहा कि 3 साल से सरकार और प्रशासन किसानों को पराली के निवारण के लिए संसाधन उपलब्ध नहीं करवा पाएं है। अपनी कमियां छुपाने के लिए किसानों पर सीधा मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया जा रहा है। मनदीप सिंह ने कहा कि 23 अक्टूबर तक किसानों को संसाधन उपलब्ध करवाकर पराली निस्तारण की समस्या का समाधान कर दिया जाए, अगर 23 तक प्रशासन संसाधन उपलब्ध नहीं करवाता है तो किसान पराली को आग भी लगाएंगे और रोड भी जाम करेंगे।
एडीसी ने 23 अक्टूबर तक किसानों को उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। वहीं दूसरी तरफ मीडिया से बात करते हुए मनदीप सिंह ने कहा कि प्रदूषण केवल दिल्ली के लोगों के लिए ही जानलेवा नहीं है बल्कि खुद किसान और उसके परिवार के लिए भी जानलेवा है। पराली को आग लगाकर किसान खुश नहीं है लेकिन किसान की मजबूरी है कि उसे सरकार संसाधन उपलब्ध नहीं करवा रही है। मनदीप सिंह ने कहा कि 23 अक्टूबर तक का समय प्रशासन को किसानों की तरफ से दिया गया है और यदि इस दौरान पराली की समस्या का समाधान नहीं होता है तो किसानों की ओर से रोड जाम किया जाएगा और पराली को आग भी लगाई जाएगी।

Related posts

CBSC की परीक्षा में 10 छात्रों ने किया गड़बड़झाला, 8 गिरफ्तार

जुआरियों की सेवा—पानी का अड्डा बना सिटी थाना, पुलिसकर्मी करते दिखे मेहमानबाजी

स्क्रैप फर्म ने 11 करोड़ की बेच दी मैथी और कालीमिर्च