फतेहाबाद

लाठियों से पीट—पीटकर किसान की हत्या, सड़क दुर्घटना बताकर अस्पताल में छोड़ फरार हुए हमलावर

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
गांव किरढ़ान के पास कल रात एक किसान की लाठियों से पीट—पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि हमलावर बाद में किसान को नागरिक अस्पताल में मरणासन्न छोड़कर मौके से चलते बने। बाद में किसान की पहचान किरढ़ान निवासी हनुमान सिंह ने रुप में हुई। हनुमान सिंह का बाइक थेड़ी नहर के पास मिला है। मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है।

परिजनों के अनुसार, हनुमान सिंह का अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ लंबे समय से जमीनी वि​वाद चल रहा है। कल रात को वह अपने खेत में पानी लगाने गया था। आरोप है कि इसी दौरान रंजिशन भूपसिंह व उसके परिवार के सदस्यों ने लाठियों से पीट—पीटकर हनुमान सिंह की हत्या कर दी।

बाद में हमलावार घायलावस्था में नागरिक अस्पताल में दुर्घटना में चोट लगने की बात कहकर भर्ती करवाकर मौके से फरार हो गए। चिकित्सक जब तक उपचार आरंभ करते उससे पहले ही हनुमान सिंह की मौत हो गई। बाद में जांच में पता चला कि हनुमान सिंह को लाठियों से पीटा गया था। भट्टू पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर भूपसिंह सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

जिला की 49 गौशालाओं को मिलें 23 लाख 80 हजार 325 रुपये की प्रोत्साहन राशि के चैक

Jeewan Aadhar Editor Desk

लड़की के छेड़छाड़ के आरोप में युवक को पीटा, लेकिन लड़की के बयान सुनकर मारपीट करने वाले हुए फरार

कोविड-19 से बचाव और आयुष पद्धति से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जागरूक करें आयुष विभाग : बांगड़

Jeewan Aadhar Editor Desk