राशिफल

15 अक्टूबर 2018 : जानें सोमवार का राशिफल

मेष (चु,चे,चो,ल,ली,लू,ले,लो,अ)
नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सफलता की राह खुलेगी। महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी।

वृषभ (इ,उ,ए,ओ,व,वि,वे,वो)
भूमि, भवन, दुकान व शोरूम आदि की खरीदी की योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर के प्रयास सफल रहेंगे। चोट व रोग के प्रति सावधान रहें।

मिथुन (क,कि,कु,घ,च,के,ह)
व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें।

कर्क (ही,हु,हे,हो,डा,डी,ड,डे,डो)
संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल निकलेगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा। लापरवाही से काम न करें।

सिंह (म,मु,में,मो,ता,टी,टु,टे)
व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। परिवार में तनाव रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी।

कन्या (टो,पा, पी, पू, ण, ठ,पे,पो)
भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से श्रीवृद्धि होगी। नवीन योजनाओं से लाभ होगा।

तुला (रा,री,रू,रे,ता,ति,तु,ते)
आपके कार्यों को समाज में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह रहेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे।

वृश्चिक (तो,न,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू)
यात्रा का शुभ योग होने के साथ ही कठिन कार्य में भी सफलता मिल सकेगी। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद हो सकता है।

धनु (ये,यो,भ,भा,भी,भू,भे,ध,फ,ढ़)
नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिवार की मदद मिलेगी।

मकर (भो,ज,जी, खी,खू,खे,खो,ग,गी)
आलस्य से बचकर रहें। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान की आशंका है।

कुंभ (शा,श,गा,सा)
सुकर्मों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। योजनाएं फलीभूत होगी।

मीन (दि,दु,दे,दो,थ,झ,चा,ची)
आपकी बुद्धिमत्ता सामाजिक सम्मान दिलाएगी। कार्य-व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

30 December 2024 Ka Rashifal : आज ध्रुव योग का शुभ संयोग में मेष और कर्क सहित 5 राशियों के लिए भाग्‍य में होगी वृद्धि, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

24 April 2024 Ka Rashifal : आज विशाखा नक्षत्र में सिद्धि योग का संयोग, बुधवार को इन 5 राशियों की होगी जमकर कमाई, जानें 12 राशियों का राशिफल

4 August 2023 Ka Rashifal : शुक्र करेगा इन राशियों की इच्छापूर्ति, जानें सभी 12 राशियों का हाल