राशिफल

25 अक्टूबर 2018 : जानें गुरुवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन ठीक रहेगा। आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। आपकी मुलाकात अच्छे लोगों से होगी, जो आपकी मदद के लिये हमेशा तैयार रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपने वादे पूरे करने की कोशिश करेंगे। आप कुछ नये विचारों पर काम कर सकते हैं। महत्वपूर्ण लेन-देन के मामले आज निपट सकते हैं। जीवनसाथी से कोई गिफ्ट मिल सकता है। कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना बन रही है। बंदर को चने खिलाएं, सब ठीक रहेगा।

वृष
आज आपका दिन सामान्य से काफी अच्छा रहेगा। किसी खास काम में आपकी तरक्की सुनिश्चित है। नौकरी के क्षेत्र में आपको दूसरों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपसी समझ आपके दाम्पत्य संबंधों को बेहतर बनायेगी। पारिवारिक जीवन आज हर तरह से अच्छा रहेगा। सेहत के मामले में भी सब बेहतर रहेगा। ऑफिस में प्रोग्रेस के लिए अनुभवी लोगों से सलाह मिलेगी। गौ माता के चरण स्पर्श करें, जिंदगी में दूसरों का सहयोग हमेशा बना रहेगा।

मिथुन
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। ऑफिस में आपको उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। एक्स्ट्रा आमदनी होने के आसार नजर आ रहे हैं। पूरे दिन शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे। बड़े कामों में आपको किसी से समय पर मदद मिल सकती है। माँ दुर्गा की कपूर से आरती करें, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

कर्क
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर खर्च की संभावना है। कोई पारिवारिक मतभेद हो सकता है। बेहतर होगा कि फीजूल की बहस से बचने की कोशिश करें। दिन में थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है। निजी तौर पर कुछ कठिन स्थितियां आपके सामने आ सकती हैं। काम का बोझ कम हो सकता है। सूर्य देव को नमस्कार करें, आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

सिंह
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कुछ राज की बातों में आप उलझ सकते हैं। दोस्तों से अनबन हो सकती है। फिजूलखर्च बढ़ सकता है। आज किसी को उधार पैसा देने से बचें। किसी भी तरह के कानूनी मामले में लापरवाही ना करें। ऑफिस में नया काम मिल सकता है। गणेश स्तोत्र का पाठ करें, आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

कन्या
आज का दिन आपके फेवर में रहेगा। आप परिवार वालों के साथ अधिक से अधिक समय बितायेंगे। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मदद के लिए कुछ लोग आपसे कॉन्टैक्ट करेंगे। अचानक से आपको फायदा होगा। ऑफिस में आज सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होंगे, आपको कोई तोहफा भी मिल सकता है। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। लक्ष्मी माँ के आगे घी का दीपक जलाएं, धन में बढ़ोतरी होगी।

तुला
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा । कोर्ट-संबंधी कोई मामला आपके पक्ष में हो सकता है। संतान के साथ मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। मौसम परिवर्तन से सर्दी-जुकाम हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरूआत करें, आपको सभी कामों में सफलता हासिल होगी।

वृश्चिक
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत से आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। ये यात्रा आपके लिये सुखद होगी। इस राशि के कम्प्यूटर के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ बढ़िया कर सकते हैं। अचानक नए स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। गायत्री मंत्र का जाप करें, आपके सभी काम अच्छे से होंगे।

धनु
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन उत्तम है। घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। नए लोगों से संपर्क लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। कहीं से रूका हुआ धन मिल सकता है। हनुमान जी को बेसन के लड्डू अर्पित करें, आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

मकर
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक काम की वजह से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी अनजान से आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा कि दूसरों से बहस करने से बचे रहें। जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए किसी भी बात को सोच समझकर बोलें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नियमित योग करना फायदेमंद साबित होगा। मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ
आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। माइंड फ्रेश करने के लिये कहीं बाहर घूमने जायेंगे। घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन हो सकता है। समाज के लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा। किसी प्रिय व्यक्ति की निकटता आपको खुशी देगी। नए संबंधों से फायदा होगा। कामयाबी के नए रास्ते खुलेंगे। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा होगी। शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें, प्रेम-संबंध मजबूत होंगे।

मीन
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण है। मेहनत से किए गये कामों में सफलता जरूर हासिल होगी। पैसों से संबंधित किसी समस्या का अचानक समाधान निकल सकता है। किसी मित्र की मदद से राहत महसूस होगी। मंदिर में केले का दान करें, आपकी सभी समस्याओं का हल होगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

30 दिसंबर 2021: जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

राशिफल 02 जून 2018 : जानें, कैसा गुजरेगा आपका दिन

27 अगस्त 2019 : जानें मंगलवार का राशिफल