हिसार

प्रभातफेरी में कीर्तन से किया संगत को निहाल

आदमपुर (अग्रवाल)
आदमपुर में गुरुनानक देवजी के प्रकाश पर्व पर गुुरुद्वारा साहिब के तत्वावधान में नगर में प्रभात फेरी निकाली जा रही है। साध-संगतों ने गुरुनानक देवजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कीर्तन किया। स्थानीय कलाकारों ने ‘नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार’ सहित कई कीर्तन से संगत को निहाल किया। गुुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एवं सरपंच स.प्रीतम सिंह ने साध-संगत को गुरबाणी के साथ जुडऩे की प्रेरणा दी कि आज के समय में गुरबाणी ही दुखों से निजात दिला सकती है। सच्चे मन से गुरबाणी का गायन करने से जीवन को सही दिशा मिलती है।

इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की ओर से होने वाले समारोह की रूप रेखा भी बताई गई। उन्होंने बताया कि प्रकाश पर्व की तैयारियां जोरों पर चल रही है। गुरु ग्रंथ साहब का दीवान सजाया जाएगा। शनिवार 24 नवम्बर को नगर कीर्तन दोपहर सवा 12 बजे शुरू होगा जिसमें अहरवां से गतका पार्टी प्रदर्शन करेगी। रविवार 25 नवम्बर को अटूट लंगर व कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। जिसमें ऐलनावाद से रागी जत्था भाई गुरदयाल सिंह व ज्ञानी कृष्ण सिंह द्वारा शबद-कीर्तन किया जाएगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

राज्य में फल, सब्जियों, खाद, बीज आदि की आपूर्ति करने वालों की समस्या के समाधान के लिए ऑल इंडिया कॉल सेंटर शुरू : उपायुक्त

विद्यार्थी को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करना भी शिक्षण का उद्देश्य : प्रो. जयंती दत्ता

Jeewan Aadhar Editor Desk

24 अक्टूबर 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम