राशिफल

23 नवंबर 2018 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में कुछ नया करने का विचार आ सकता है। पिता से आर्थिक सहायता मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ज्यादा मेहनत करेंगे। दूसरे की मदद करने के मौके मिलेंगे। आपके जरूरी कामों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी, नियमित व्यायाम करते रहिये। शिव चालीसा का पाठ करें, सभी काम सफल होंगे।

वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि वाले कवियों के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है, आपको अपनी प्रतिभाओं के लिए पुरूस्कार भी मिलेंगे। आप अपने जीवनसाथी से मन की बात करेंगे। आप उन्हें कहीं घूमाने भी ले जा सकते हैं। इस राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा, आपकी कंपनी को नेशनल लेवल पर आयात-निर्यात में लाभ की प्राप्ति होगी। छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, आपका दिन अनुकूल रहेगा।

मिथुन
आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप जरूरतमंदों के लिए संवेदनशील रहेंगे। इस राशि वाले अगर आज नई योजनाएँ शुरू करना चाह रहे हैं, तो उनकी योजनाएँ सफल हो सकती है। आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त हो सकती है। इस राशि के वर्किंग लोगों को अपने सहकर्मियों से पूर्ण योगदान प्राप्त होगा। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, आपके रूके हुए काम पूरे होंगे।

कर्क
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । आपका ज्यादातर समय दोस्तों के साथ बीतेगा, आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आपको किसी समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है। इस राशि वाले लवमेट का अपने साथी के प्रति अन्य दिन की अपेक्षा अधिक झुकाव रहेगा। छात्रों को आज कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आपको सावधानी से सारे काम पूरे करने चाहिए। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे।

सिंह
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी से थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन शाम तक सब अच्छा हो जाएगा। दूसरों की राय लेकर ही किसी काम की शुरूआत करें, सफलता मिल सकती है। ऑफिस में बॉस आपके काम से काफी खुश होंगे। कोई नया फैसला लेने से बचें। कामकाज समय पर निपटाने की कोशिश करें। मंदिर में केले का फल दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कन्या
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आपको कई बड़े फायदे होंगे। इस राशि वाले स्टूडेंट्स को अच्छे परिणाम मिलेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन प्यार भरा रहेगा। अपनी ईमानदारी के कारण आपको जीवनसाथी और परिवारजनों का स्नेह प्राप्त होगा। आप अपनों को खुश करने के लिए उन्हें कुछ उपहार देंगे। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, जीवन में आगे बढ़ेंगे।

तुला
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप जिस भी काम को करेंगे उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे। आपसे कई लोग मदद भी ले सकते हैं। आप लोगों को जरूरत के अनुसार ही सलाह दें| दुश्मन आपके काम में अड़चन डाल सकते हैं। आज अपने प्रियजनों के साथ प्यार से पेश आएं। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। घोड़े को चने खिलाएं, आपके सभी दुःख दूर होंगे।

वृश्चिक
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज घर से निकलने से पहले माता-पिता का आशीर्वादद लेकर बाहर जाएं। जीवनसाथी को कुछ अच्छा-सा गिफ्ट दे सकते हैं, आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। आपके रूके हुए काम पूरे हो जायेंगे। आपके सामने आई समस्याओं को आप आसानी से हल कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को आज संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। अपने दोस्तों से मिलने उनके घर जा सकते हैं । गायत्री मंत्र का पाठ करें, दिन अच्छा जाएगा।

धनु
आज आपको व्यापार में अचानक फायदा होगा। आमदनी का कोई नया सोर्स भी मिलेगा। आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। ऑफिस में आज आपको अच्छे कामों के लिए बधाई मिलेगी। अपना मत बिना झिझक के सबके सामने रख सकते हैं, जो आपके लिए कारगर साबित होगा। आपकी सफलता दूसरों को प्रेरित करेगी।आप व्यवहारिक जीवन के प्रति सजग रहेंगे। ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र का 11 बार जप करें, आपको धन लाभ होगा।

मकर
आज किसी बात को लेकर आपके मन में डर बढ़ सकता है। आपको सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका वैवाहिक जीवन पहले की अपेक्षा काफी खुशनुमा बना रहेगा। साथ में डिनर का प्लान बना सकते हैं| इस राशि की महिलाएँ कॉस्मेटिक्स पर पैसा खर्च कर सकती है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। पिता के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी। चिड़ियों को दाना खिलाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कुंभ
आज जीवनसाथी से आपको सकारात्मक संकेत मिलेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों का समावेश होगा। अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे पल बिताएंगे। आपके कंधों पर नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जो आगे चलकर आपके मान-सम्मान में कारगर साबित होंगी । आप खुद को ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। किसी करीबी व्यक्ति के साथ रिश्ते सुधर सकते हैं। मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

मीन
आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीतेगा। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। माता-पिता के साथ मंदिर जाने का प्लान बन सकता है। किसी काम का कोई समाधान आपको मिल सकता है। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। आज पार्टनर के साथ समय बीतेगा। आपके कामकाज से अधिकारी खुश हो सकते हैं। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को अच्छे से तय कर सकते हैं। सुबह उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

25 जनवरी 2020 : जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

24 फरवरी 2023 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

29 जुलाई 2022 : जानें शुक्रवार का राशिफल