राशिफल

15 जून 2019 : जानें शनिवार का राशिफल

मेष
आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के चांस बन रहे हैं। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने की प्लांनिग करेंगे। पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। मंदिर में उड़द की दाल दान करें, रिश्ते मजबूत होंगे।
वृष
आज आप परिवार वालों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े की मदद करके आप मन में राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं, आपके सभी काम समय से पूर होंगे।
मिथुन
आज आपको हर किसी का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी। आज लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा होने की संभावना है। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती होगी। शाम को आप एक साथ टाईम स्पेंड करेंगे। पशुओं के लिए मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर रखें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।
कर्क
आज किसी को कोई बात समझाने में आपसे चूक हो सकती है। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको किसी व्यक्ति की अच्छाई पर शक हो सकती है। ऑफिस में किसी व्यक्ति से आपकी अनबन होने की संभावना है। किसी से फालतू बहस करने से आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। अपने काम के लिये आपको एक टाइम टेबल बनाकर चलना चाहिए, तभी आपका काम पूरा होगा। किसी भी चीज़ के लिये ज्यादा परेशान होने के बजाय धैर्य बनाये रखें। ब्राहमण को कुछ दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।
सिंह
आज अचानक घर पर आपका कोई मित्र आ सकता है। हिस्ट्री स्टूडेंट्स को आज कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से सलाह ले लेना अच्छा रहेगा। आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आपका कोई नया दोस्त बनेगा। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिलेगी। शनि स्तोत्र का पाठ करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।
कन्या
आज कार्यक्षेत्र में आपको पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। रूके हुए सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। अगर आप अपने बड़े भाई-बहनों के सहयोग से किसी भी काम को शुरू करेंगे, तो उसमें आपको तरक्की जरूर मिलेगी। आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ़ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर है। किसी काम में कोशिश करने से ही किस्मत का सहयोग मिलेगा। शनि का दान लेने वाले व्यक्ति को कपड़े भेंट करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।
तुला
आज अधिकारियों से अपने व्यवहार में सावधानी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए सोर्स नजर आयेंगे। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होने की संभावना है। उससे आपको भविष्य में बड़े फायदे होंगे। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस हो सकता है। बहुत हद तक आप व्यस्त हो सकते हैं। फालतू विवाद भी सामने आने की उम्मीद है। आपको उनसे बचना चाहिए। सुबह उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, घर के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी।
वृश्चिक
आज पिता के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आप कार्यस्थल पर खूब मेहनत करेंगे। आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व भी महसूस होगा। बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। पहले दी गई किसी परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होगा। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा। संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
धनु
आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। इससे मन में प्रसन्नता भी बनी रहेगी। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। किसी करीबी को आज आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी। बिजनेस पार्टनर के संग किए गए कामों से आपको फायदा होगा। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। मंदिर में गुड़ दान करें, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।
मकर
आज परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। बुक सैलर वालों के लिए दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की समाज में और अच्छी छवी बनेगी। इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूकने की संभावना है। आज आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं। जो युवा जॉब की तलाश में है, आज उनकी अच्छी जगह नौकरी लग सकती है। आपके बिजनेस में तरक्की होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।
कुंभ
आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। मैकेनिकल इंजीनीयर्स वाले लोग अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं, काम में सफलता अवश्य मिलेगी।
मीन
आज आप पूरे दिन नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। टीचरों के लिए आज का दिन कुछ खास रहेगा। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आप उनके साथ मंदिर में दर्शन के लिए जायेंगे। आज किसी कार्य में आपको अपनों की मदद मिलेगी। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। इस राशि के जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है। गाय माता के दाहिने सींग को छूकर प्रणाम करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

Related posts

16 नवम्बर 2020 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

14 अक्टूबर 2020 : जानें बुधवार का राशिफल

31 जुलाई 2022: जानें रविवार का राशिफल