राशिफल

27 नवंबर 2018 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप एक्टिव रहेंगे। आप जरूरी काम को समय से पूरा कर लेंगे। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। ऑफिस में आज दूसरों के सामने अपनी बात को सही ढंग से रखने में सफल होंगे। शाम तक किसी करीबी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर बनेगा। किसी काम को पूरा करने में दोस्त की मदद मिल सकती है। किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त करें, आपका दिन शुभ रहेगा।

वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। इस राशि के जो लोग खेलकूद में रूचि रखते हैं, आज उन्हें किसी फेमस अकेडमी से जुड़ने का ऑफर मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी काम में भाई-बहन का पूरा-पूरा सपोर्ट मिलेगा। इस राशि के अविवाहित के लिए शादी का प्रस्ताव आयेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। लवमेट अपने पार्टनर को गिफ्ट देंगे। गायत्री मंत्र का जप करें, घर में खुशहाली बनी रहेगी।

मिथुन
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपकी बनाई हुई योजनाओं से सफलता मिलने के पूरे योग है। आप लोगों को अपनी राय से सहमत कराने में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। करीबी लोगों के साथ सबंधों में सुधार होने के योग है। जीवनसाथी से खुलकर बात करेंगे। आज दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। किसी बड़े शख्सियत से मुलाकात हो सकती है। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है। हनुमान जी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कर्क
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज दोस्तों के साथ थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। आप कोई ऐसा काम न करें, जिससे आप किसी तरह के झंझट में उलझ जाएं। आज कोई दोस्त धोखा दे सकता है, सावधान रहें। आप पर झूठे आरोप भी लगने की संभावना है। अधिकारियों से मुलाकात हो सकती है। ऑफिस में लोगों से बातचीत में काफी टाइम खर्च हो सकता है। सोचे हुए काम अचानक पूरे होते-होते रूक भी सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपके बिगड़े काम बनेंगे।

सिंह
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। ज्यादातर काम समय से पूरे हो सकते हैं। घरेलू समानों पर खर्च बढ़ सकता है। आपके विचारों से अधिकारी थोड़े नाराज हो सकते हैं। आज आप अपने ही मामलों में फंस भी सकते हैं। घर-परिवार में आपको चुनौती पूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक मामलों की अनदेखी से आपको थोड़ा नुकसान होगा। आज किसी चीज का अनजाना डर रह सकता है। चिड़ियों को रोटी का चूरमा डालें, धन में वृद्धि होगी।

कन्या
आज आपको किसी खास बात की जानकारी मिलेगी, जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी। कई दिनों से जिस काम में आप रात-दिन एक कर रहे थे, वह काम बड़ी सरलता के साथ आज पूरा हो जायेगा। इस राशि वाले को अचानक धन लाभ होगा। आज आप परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे। आज अपने काम की योजना अच्छे से बना लें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों की मदद मिलेगी। आपको एक्स्ट्रा धन लाभ होगा। गाय को रोटी खिलाएं, घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।

तुला
आज घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने में सफल होंगे। इस राशि के लवमेट आज जीवनसाथी के साथ डीनर का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में आपको ज्यादा काम करना पड़ सकता है। कामकाज में व्यस्त रहेंगे। भागदौड़ भी बना रहेगा। कुछ परेशानियों के कारण रोजमर्रा के काम में बदलाव हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपको सभी काम में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज सामने आई चुनौतियों को धैर्य के साथ आसानी से खत्म कर लेंगे। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। किसी पुराने काम का नतीजा आपके फेवर में हो सकता है। करियर में कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं। किसी भी काम को करने से पहले किसी अनुभवी लोगों की सलाह जरूर ले लें। गणेश जी को लाल फूल अर्पित करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे।

धनु
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे, जो
आगे चलकर आपको लाभ दिलायेंगे। आज जो भी काम करेंगे, उसमें आपको फायदा जरूर होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत और बेहतर होंगे। आप अपनी कोशिशों में बहुत हद तक सफल होंगे। आपकी सकारात्मक सोच कारगर होगी। संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिलेगी। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल जायेगा। लक्ष्मी जी के आगे घी का दीपक जलाएं, जीवन में लोगों का साथ बना रहेगा।

मकर
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार में रूका हुआ पैसा वापस आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। तली-भुनी चीजों को खाने से बचें। आपको किसी जरूरी काम में पिता का सहयोग मिल सकता है। परिवार के बुजुर्गों की चिंता हो सकती है। आसपास का कोई व्यक्ति आपको कन्फ्यूज कर सकता है। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। जरूरतमंद को भोजन कराएं, सेहत बेहतर बना रहेगा।

कुंभ
आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया है। अगर किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं, तो सफलता आपको अवश्य मिलेगी। आप अपनी लाइफ में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जो भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगी। आज पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। रोजमर्रा के काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। कोई नया काम करने की प्लानिंग करेंगे। माँ दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

मीन
आज आपका मन रचनात्मक कार्यों अधिक लग सकता है। अचानक किसी शुभ समाचार के मिलने से परिवार के सभी सदस्य खुश हो जायेंगे। लोग आपके व्यवहार से खुश हो सकते हैं। आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। काम को पूरा करने के लिए मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको लाभ और प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे। आप माता-पिता के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। मिट्टी के बर्तन में पशुओं के लिए पानी भरकर रखें, दिन आपके अनुकूल रहेगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

3 मार्च 2022 : जानें गुरुवार का राशिफल

30 मार्च 2022: जानें बुधवार का राशिफल

23 अप्रैल 2021: जानें शुक्रवार का राशिफल