राशिफल

29 नवंबर 2018 : जानें गुरुवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी नई योजना को बनाने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उत्तम है। किसी बड़े न्यूज चैनल से जॉब ऑफर आ सकता है। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं, आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कोई खास और अच्छा काम होने के योग बन रहे हैं। पहले से उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल जाएगा। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा। कम्पटेटिव इग्जाम से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है। मंदिर जाकर कुछ समय व्यतीत करें, दिन आपके अनुकूल है।

मिथुन
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं। आज आपको काफी राहत महसूस होगी। इस राशि के लवमेट के लिए दिन अच्छा है। किसी हिल स्टेशन घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकलेगा। आप राहत महसूस करेंगे। पुरानी बातों को सुलझाकर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। गौ माता को छूकर प्रणाम करें, तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे।

कर्क
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज कुछ कामों में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं, जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। धैर्य से काम लें। कार्यालय में अधिकारी वर्ग काम को लेकर दबाव बना सकते हैं। किसी काम में जल्दबाजी करने से बचें। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई से मन विचलित हो सकता है। विवादों से बचने की कोशिश करें। हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करें, आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी।

सिंह
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका मन थोड़ा उदास हो सकता है। आज जल्दबाजी में कोई काम करने से बचें। पिता के साथ अनबन हो सकती है, सोच-समझकर बातचीत करना आपके लिए उचित रहेगा। लेन-देन को लेकर किसी से मतभेद हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी। कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपका दिन शुभ रहेगा।

कन्या
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कारोबार में अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। सहकर्मी आज आपकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। पैसे कमाने के नए आइडियाज मन में आयेंगे। आज किसी से निजी बातें शेयर करने से बचें। संतान के साथ समय बिताने से ख़ुशी मिलेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात कर पुरानी यादें ताजा हो जायेंगी। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपको धन लाभ होगा।

तुला
आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। भविष्य से जुड़े कुछ अहम फैसले ले सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। भाई के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। पुरानी यादें ताजा होंगी। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक हो सकती है। कार्यों में सफलता निश्चित है। ईष्टदेव को प्रणाम करें, कारोबार में तरक्की होगी।

वृश्चिक
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। नए लोगों के साथ जुड़ सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस राशि के बेरोजगार लोगों के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। माँ दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु
आज व्यावसायिक कार्यों के लिए दिन बेहतरीन है। अचानक घर पर मेहमान आने से घर का माहौल खुशनुमा हो जायेगा। रूका हुआ धन वापस मिलेगा। जीवनसाथी के सहयोग से काम बन जायेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। इस राशि की महिलाएँ शॉपिंग के लिए जा सकती हैं। मंदिर में इत्र चढ़ाएं, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेंगी।

मकर
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आज सभी के साथ नॉर्मल व्यवहार करने से तालमेल बना रहेगा। काम का बोझ बढ़ सकता है, जिससे आपको थकान महसूस हो सकती है। इस राशि के कॉमर्स के छात्रों को आज कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। बदलते मौसम का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। घर से निकलते समय अपना खास ध्यान रखें। इस राशि के लवमेट के लिये आज का दिन सामान्य रहेगा। चिड़ियों को दाना खिलाएं, सभी कार्यों में सफलता हासिल होगी।

कुंभ
आज आपका मनोबल आपको किसी जरूरी काम में सफलता दिलायेगा। माता-पिता के सहयोग से आपके कारोबार के क्षेत्र में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे। आपका दृष्टिकोण किसी महत्वपूर्ण चीज के लिये सही रहेगा। आपकी तर्क शक्ति दूसरों के लिये फायदेमंद साबित होंगी।इस राशि के वकीलों के लिये आज का दिन बेहतर है। कोई जरूरी केस आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मीन
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। पहले से रूका हुआ काम आज अचानक पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। घर में किसी मित्र के आगमन से खुशी का माहौल बना रहेगा। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। आज धन से जुड़ी चिंताएं दूर हो जाएगी। आपके बोलने के तरीकों से दूसरे लोग प्रभावित होंगे। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

1 फरवरी 2022 : जानें मंगलवार का राशिफल

19 जनवरी 2019 : जानें शनिवार (शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, शनि प्रदोष व्रत) का राशिफल

16 June 2023 Ka Rashifal: मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को संपर्को से मिल सकता है फायदा, जानें बाकी राशि वालों को हाल