राशिफल

2 दिसंबर 2018 : जानें रविवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। इस राशि के कारोबारी व्यावसायिक साझेदारी में अपनों से सलाह लेकर काम करेंगे, तो फायदा जरूर होगा। ऑफिस में काम आसानी से पूरा हो जायेगा। बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। ‘ॐ’ शब्द का 11 बार उच्चारण करें, आपका दिन शुभ रहेगा।

वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कई योजनाएँ समय से पूरी हो जायेंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिलेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। किसी काम आपको फायदा होगा। छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, आपके सभी काम बनेंगे।

मिथुन
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। कोई नया क्लाइंट आपसे जुड़ने की कोशिश करेगा। परिवार में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

कर्क
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी नए काम की शुरूआत करने से बचें। आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं। संतान के साथ विवाद हो सकता है। किसी मामले को बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करें आप थोड़े ज्यादा संवेदनशील हो सकते हैं। जरा-सी बात भी आपको चूभ सकती है। गणेश जी को हरे रंग का कपड़ा चढ़ाएं, आपके सभी परेशानियों का हल होगा।

सिंह
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। सभी काम मन-मुताबिक पूरे हो सकते हैं। आज आपको थोड़ी बेचैनी हो सकती है| एक तरफा सोच आपको परेशानी में डाल सकती है। वाणी पर संयम रखें। घरेलू कामों में व्यस्त हो सकते हैं। किसी बात को लेकर ज्यादा चिंता ना करें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कन्या
आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को आज उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने वाला है। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे लोग आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। परिवार के लोग मददगार साबित होंगे। किस्मत के सहयोग से जो भी होगा आपके फेवर में होगा। ब्राह्मण को कुछ दान करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

तुला
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास आएगी। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। आज कहीं भी निवेश करने से पहले किसी दोस्त की राय जरूर लें, उनकी सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। गाय को हरा चारा खिलाएं, आपका दिन बेहतर गुजरेगा।

वृश्चिक
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। खुद को सही साबित करने का अच्छा दिन है। कुछ नए मौके आपको मिल सकते हैं। मिल कर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग है। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिल सकती है। आपका दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आप कोई नई कला सीख सकते हैं। सूर्यदेव को जल चढ़ाएं, जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।

धनु
आज का दिन सुनहरे पल लेकर आयेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। नए कार्यों में आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। पिता से आर्थिक सहायता मिलेगी| आप काफी राहत महसूस करेंगे। अनाथालय में कुछ दान करें, जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा।

मकर
आज आपका पूरा दिन व्यस्तता में बीतेगा। आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच कर सकते हैं। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। कुछ खास काम अटक सकते हैं। आपकी कोशिशों में कुछ कमी आ सकती है। आज कोई जरूरी कागजात ढूंढने में परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा चीजों को ध्यान से रखें। खुशियों को सेलिब्रेट करने के लिए घर में पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। मंदिर में फल दान करें, आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे।

कुंभ
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। इस राशि की महिलाएँ अगर कहीं शॉपिंग के लिए जा रही हैं तो अपने सामान के प्रति सतर्क रहें। आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे। शाम को माइंड फ्रेस करने के लिए किसी दोस्त के घर जायेंगे। रोजमर्रा के कामों में फायदा होगा। कारोबार में रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। चिड़ियों को दाना खिलाएं, सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होंगे।

मीन
आज किसी करीबी की मदद से आपकी परेशानी कम हो सकती है। कोई खुशखबरी मिल सकती है। पार्टनर आज आपकी हर बात समझेंगे और किसी काम में आपकी सलाह भी ले सकते हैं। रिश्तों में नयापन आ सकता है। आप लोगों की इच्छाओं को समझने की कोशिश में रहेंगे। रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। बड़ों का आशीर्वाद लें, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

29 मार्च 2022: जानें मंगलवार का राशिफल

22 अक्टूबर 2018 : जानें सोमवार का राशिफल

19 सितम्बर 2021 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk